फूड

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है डेलगोना कॉफी, आप भी बना सकते है चुटकियों में (Dalgona Coffee Recipe)

Dalgona Coffee: भारत में लॉकडाउन का एक हफ्ता पूरा हो चुका है, ऐसे में लोग अपने क्वारंटाइन दिनों में खुद को बिजी रखने के लिए सोशल मीडिया पर टाइमपास करने के अनोखे विकल्प तलाश कर रहे हैं। और इन प्रयासों में सोशल मीडिया ट्रेंड्स लोगों को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। जी हां, आपने अक्सर देखा होगा कि सोशल मीडिया पर कुछ भी कितनी तेज़ी से वायरल हो जाता है।

चाहे वो कोई आम आदमी हो या कोई मीम्स, लेकिन आज जिस ट्रेंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो काफी स्वादिष्ट और देखने में Delicious लगता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉफी बहुत ट्रेंड कर रही है। इस कॉफी को डेलगोना कॉफी (Dalgona Coffee) कहते हैं। सोशल मीडिया पर इस कॉफी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह दक्षिण कोरिया में बनाई जाने वाली कॉल्ड कॉफी है। बता दें कि भारत में यह कॉफी अभी तक नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही कॉफी को बनाना बेहद सरल है। इसे कोई भी मिनटों में बना सकता है। इसके लिए आपको कॉफी और चीनी की एक जैसी मात्रा लेकर, थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाना है। इसके बाद आपको इस मिश्रण को तब तक हिलाना है जब तब यह एक क्रीम की तरह न हो जाए। इसे व्हीप्ड कॉफी क्रीम कहा जाता है। फिर एक ग्लास में दूध डालकर इस कॉफी के पेस्ट को ऊपर से डालें। तस्वीरों में स्वादिष्ट दिखने वाली यह कॉफी असल में भी काफी स्वादिष्ट है।

यह भी पढ़े रोजाना करें इस स्मूदी का सेवन, कभी नही होगी खून की कमी।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस कॉफी को लेकर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स इस कॉफी की बेहद तारीफ कर रहे हैं वहीं कई यूजर्स का कहना है कि वे भारत में पहले से ही ऐसी कॉफी बनाते आ रहे हैं। आम भाषा में हम उसे फेंटी हुई कॉफी बोलते हैं। और इस फेंटी हुई कॉफी में हम दूध डालकर मिला लेते हैं, जबकि डेलगोना कॉफी में हम दूध के ऊपर फेंटी हुई कॉफी की क्रीम डालते हैं। खैर जो भी हो, लॉकडाउन के समय में आप भी कॉफी को बनाने का ट्राई करें और इस स्वादिष्ट ट्रेंड का हिस्सा बनकर सोशल मीडिया पर खुद को फ्लॉन्ट करिए।

Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago