फूड

मैगी के हैं दीवाने तो, जरूर ट्राई करें इससे बनने वाली इन स्वादिष्ट डिशों को !

Different Maggie Recipe: बच्चों और बैचलर्स के लिए विशेष रूप से मैगी उनके भूख का सबसे बड़ा साथी है। सिर्फ दो मिनट में बनने वाली मैगी में लोग आमतौर पर सब्जियां मिक्स करके या फिर सादा बनाकर खाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की, इसी मैगी से आप बहुत सी स्वादिष्ट डिशें भी बना सकते हैं। आज हम आपको आपके पसंदीदा मैगी से बनाए जाने वाली कुछ खास बेहद लज़ीज और आसान डिशों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो देर किस बात की आइये देखें कौन सी हैं वो डिशें।

Different Maggie Recipe – मैगी के पकौड़े

cookpad

जी हाँ सिर्फ दो मिनट में बनने वाली मैगी से आप चाय के साथ पकौड़े भी बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि, इसे बनना मैगी जितना ही आसान है। इसके लिए आपको चाहिए से बना हुआ मैगी, बारीक कटी प्याज और शिमला मिर्च, बेसन और नमक। इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स कर लें और पकौड़े की शेप में तल लें। चाय के साथ आप स्नैक्स के रूप में मैगी के पकौड़ों को सर्व कर सकते हैं।

चीज़ अंडा मैगी – Different Maggie Recipe

Youtube

सिंपल मैगी से थोड़ा अलग हटकर आप इस डिश को बना सकते हैं। यकीन मानिए इसे बनना बेहद आसान तो है ही और स्वाद में भी ये काफी उम्दा है। आपको कुछ नहीं करना, बस सबसे पहले मैगी बनाएं जब मैगी में पानी ना के बराबर बचें तब उसमें एक अंडा तोड़कर डाल दें, इसके बाद ऊपर से एक चीज़ क्यूब ग्रेट कर लें। बस आपका स्वादिष्ट चीज़ अंडा मैगी बनकर तैयार है।

मैगी चीज़ बॉल्स

Somethingscookingwithalpa

मैगी चीज बॉल्स बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आपको चाहिए उबले हुए मैगी, बारीक कटी शिमला मिर्च और गाजर, हरी मिर्च, बारीक कटी प्याज, चीज़ क्यूब ,दो चम्मच मैदा और दो चम्मच सूजी। सबसे पहले उबले हुए मैगी में सभी सब्जियां डाल दें और उसमें सूजी मिला लें। अब इस मिक्सचर की छोटी लोई लें और बीच में चीज डालकर उसे बंद कर दें। अब मैदे का घोल बना लें और एक-एक बॉल्स को इसमें डिप करते हुए गर्म तेल में फ्राई कर लें।

यह भी पढ़े बची हुई रोटी से बनाएँ चटपटा स्वादिष्ट उपमा, यहाँ देखें रेसेपी

मैगी ऑमलेट

Cookpad

सिंपल अंडे का ऑमलेट तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन अब कुछ नया ट्राई कीजिए। मैगी और अंडे का कॉम्बिनेशन तो आपने पहले भी खाया होगा लेकिन मैगी ऑमलेट की बात ही कुछ और है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक पैकेट मैगी, दो अंडे, एक बारीक कटी प्याज, एक बारीक कटा टमाटर, हरी मिर्च और स्वादनुसार नमक। सबसे पहले मैगी बना लें, इसे एक बाउल में निकालें और उसमें दो अंडे डालें और साथ ही बाकी सभी सामग्रियां भी डाल दें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और ऑमलेट की तरह फ्राई पैन में बना लें। बस आपका मैगी ऑमलेट बनकर तैयार ह

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago