फूड

अब घर पर ही बनाएं अपने मनपसंद फ्लेवर की डिलीशियस आइसक्रीम, देखें रेसिपी

Ice Cream Banane ki Vidhi: आइसक्रीम तो सबकी जान होती है। आप चाहे किसी भी उम्र के हों आइसक्रीम को मना नहीं कर सकते। गर्मियों में तो लोग इसे चाव से खाते ही हैं, लेकिन सर्दियों में भी लोग आइसक्रीम का मज़ा लेना नहीं भूलते। शादी पार्टियों में तो आइसक्रीम स्टॉल पर लोगों की लाइन लगी होती है और बच्चों को तो बस आइसक्रीम खाने का मौका चाहिए होता है। अक्सर बच्चे बाजार में आइसक्रीम स्टॉल्स पर आइसक्रीम खाने की जिद करते पाए जाते हैं और माँ-बाप उन्हें दिला भी देते हैं। लेकिन रोज-रोज बाजार से आइसक्रीम लेकर खाना आपकी जेब पर थोड़ा भारी भी पड़ता है। इसलिए लोग सोचते हैं कि काश इसे घर पर ही बना सकते पर अक्सर लोगों को इसे बनाने का तरीका नहीं पता होता और कुछ लोगों को पता तो होता है पर उनकी बनाई आइसक्रीम में बाजार जैसा टेस्ट नहीं आ पाता।

यूँ तो बाजार में आइसक्रीम के हज़ारों फ्लेवर आते हैं लेकिन उन सबका बेस सेम ही होता है। तो आज हम आपको बताएंगे घर पर ही बाजार जैसी आइसक्रीम बनाने का बेहद आसान तरीका। आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है। पहले इसका बेस तैयार किया जाता है और फिर इसमें फ्लेवर ऐड किया जाता है। आइये सबसे पहले देख लेते हैं की आइसक्रीम का बेस बनाने के लिए हमें किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

आइसक्रीम बेस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री [Homemade Icecream Ingredients]

  • ½ किलो दूध
  • 5 बड़े चम्मच शक्कर
  • ½ चम्मच जी।एम।सी। पाउडर
  • ¼ चम्मच ए।एस-4 पाउडर
  • 50 ग्राम मिल्क पाउडर

    barefeetinthekitchen

आइसक्रीम बेस बनाने की विधि :–[Homemade Ice Cream Recipe In Hindi]

  • सबसे पहले दूध गरम होने के लिए गैस पर रख दें और जब यह हल्का गरम हो जाए तो इसमें से 100 ग्राम दूध निकाल लें।
  • जो दूध आपने निकाला है उसमे जी।एम।सी। पाउडर, ए।एस-4 पाउडर और मिल्क पाउडर मिला दें। ध्यान रखें की इसे सभी पाउडर दूध में अच्छे से घुल जाएं और उसमे कोई भी गांठ ना बचे।
  • अब इस दूध को वापस से बाकि के दूध में मिला दें और उसे 2-3 मिनट तक उबलने दें।
  • दूध में उबाल आने पर इसमें शक्कर मिला दें और 7-8 मिनट तक हल्की गैस पर पकने दें।
  • आपका आइसक्रीम बेस तैयार है। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
  • जब यह कुछ ठंडा हो जाए तो किसी कंटेनर में डाल कर फ्रीजर में रख दें। फ्रीजर में रखने से यह सैट हो जाएगा।
  • बेस तैयार होने के बाद आप इससे किसी भी फ्लेवर की आइसक्रीम बना सकते हैं।

    ijustmakesandwiches

सुझाव       

  • आइसक्रीम बनाने के लिए हमेशा गाढ़े दूध का प्रयोग करें। हो सके तो भैंस का दूध क्योंकि यह काफी गाढ़ा होता है और इससे आइसक्रीम अच्छी बनती है।
  • आइसक्रीम बेस को गाढ़ा करने के लिए दूध को बहुत देर तक पकाने की जरूरत नहीं पडती है। इसमें मिलाए गए पाउडर से यह अपने आप गाढ़ा हो जाता है।

फ्लेवर्ड आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री 

  • 100 ग्राम फ्रेश क्रीम
  • 10-12 बूंद फेवरेट एसेंस

फ्लेवर्ड आइसक्रीम बनाने की विधि 

  • आइसक्रीम बेस 6-7 घंटे फ्रीजर में रखने पर सैट हो जाता है। अब इसे जरूरत के हिसाब से एक बड़े और गहरे बरतन में निकाल लें।
  • आइसक्रीम बेस को 5-7 मिनट तक बीटर की मदद से अच्छे से फेंटे।
  • इसके बाद इसमें अपनी पसंद का कोई भी एसेंस जैसे वनीला, स्ट्राबेरी आदि मिलाकर 10-12 मिनट तक फिर से फेंटे।
  • ऐसा करने से आइसक्रीम की मात्रा दोगुनी हो जाएगी और यह काफी हल्की भी हो जाएगी।
  • अब इसमें फ्रैश क्रीम मिलाकर 1-2 मिनट और फेंट लें।
  • इस आइसक्रीम को किसी एयरटाइट प्लास्टिक या एलुमिनियम कंटेनर में डालें, उसके ऊपर से एलुमिनियम फॉयल लगाएं और ढक्कन बंद कर दें।
  • इस कंटेनर को 6-7 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें और बार-बार खोलकर ना देखें वरना आइसक्रीम ढंग से नही जमेगी और इसमें बर्फ भी जम सकती है।
  • आपकी आइसक्रीम तैयार है। अब इसे आइसक्रीम बाउल्स में निकालें और सब को सर्व करें।
huffingtonpost

सुझाव

  • घर की आइसक्रीम में बर्फ जम जाने की समस्या बेहद आम है। इसलिए हमेशा इसे अच्छे एयरटाइट कंटेनर में ही जमाएं।
  • आप चाहे तो फॉयल पेपर की जगह अख़बार भी यूज कर सकते हैं।
  • हम जब भी घर में आइसक्रीम बनाते हैं बच्चे इसके जमने का वेट नहीं कर पाते और बार-बार फ्रिज खोल कर देखते रहते हैं। बार-बार फ्रिज के खुलने से आइसक्रीम ढीली पड़ जाती है और ढंग से नहीं जम पाती।
  • हो सके तो आइसक्रीम जमने तक फ्रीजर को ना खोलें। यदि फ्रीजर खोलना भी पड़े तो आइसक्रीम वाला डब्बा बिलकुल ना खोलें।
  • कई बार लोग आइसक्रीम को बीटर की जगह मिक्सर में डालकर फेंटते हैं। ऐसा करने से यह आइसक्रीम बेस, क्रीम की तरह हल्का होने की जगह पिघल जाता है। जिससे आइसक्रीम का टेस्ट खराब हो जाता है और यह बाजार जैसी नहीं बन पाती।
Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

4 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

4 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago