फूड

इस तरह से बनाएंगे इडली का बैटर तो बनेगी फूली-फूली मुलायम इडली, जानें बैटर बनाने की विधि

Idli Batter Kaise Banaye: भारतीय लोग खाने पीने के बेहद ही शौक़ीन होते हैं और जैसा कि आप जानते हैं हमारे देश में एक-दो नहीं बल्कि ढेरों अलग-अलग जाति समुदाय के लोग रहते हैं, जो अपने-अपने तरीके से जीते, रहते और खाते हैं। आपको यह भी बता दें कि हर धर्म हर क्षेत्र का अपना अलग ही खानपान और स्वाद होता है और बेशक कुछ ऐसे पकवान होते हैं जिसे हर कोई खाना चाहता है। यदि आप उत्तर भारतीय हैं तो निश्चित रूप से आपको दक्षिण के व्यंजन काफी पसंद आते होंगे जैसे कि इडली सांभर, डोसा, आदि। बताना चाहेंगे कि अगर इडली एकदम सॉफ्ट और मुलायम बने तो उसे खाने का मजा ही कुछ और होता है। तो चलिए आज हम आपको सॉफ्ट इडली बनाने के लिए इडली बैटर की रेसिपी बताते हैं।

आपको बता दें कि सॉफ्ट मुलायम इडली बनाने के लिये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है सही इडली के घोल का होना। अगर इडली का बैटर सही तरह से फूला न हो या इसमें डाले जाने वाली सामग्री की मात्रा सही सही ना हो तो ऐसे में हमारी स्वादिष्ट इडली एकदम सफेद, फूली-फूली और सॉफ्ट सॉफ्ट नहीं बनती और फिर इसे खाने का वो मजा नहीं मिल पाता जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनता है लाजवाब इडली का बैटर।

इडली बैटर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इडली बैटर बनाने के लिए आपको आवश्यकता पड़ेगी चावल की (तक़रीबन 3 कप), इसके अलावा उड़द की दाल (तक़रीबन 1 कप) और साथ में मेथी दाना (लगभग 2 छोटे चम्मच)। इन वस्तुओं की मदद से हम शानदार इडली बैटर बनायेंगे और उसके बाद तैयार होगी हमारी स्वादिष्ट और एकदम मुलायम इडली।

इडली बैटर बनाने की विधि [Idli Batter Banane ki Vidhi]

vegrecipesofindia

बता दें कि इडली बैटर बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल और उड़द की दाल को अच्छी तरह से धुलकर साफ कर लें और फिर इसके बाद साफ पानी में दोनों को अलग-अलग 4 से 5 घंटे तक या फिर रात भर के लिये भिगो कर रख दें। दाल में मेथी के दाने डालकर भिगोने के लिए रखिए। अब आप उड़द की दाल से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये इसे एकदम महीन पीस लीजिये। यही प्रक्रिया अब आप चावल के साथ भी करते हुए इसमें से भी अतिरिक्त पानी निकाल कर कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा दरदरा पीस लीजिए।

दोनों ही चीजों को बताये गए तरीके से पीस लेने के बाद अब दोनों को एक प्याले में डालकर अच्छी तरह मिलाइये और इन दोनों का इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि उसे यदि किसी चमचे से गिराया जाये तो एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये। बैटर को पकौड़े के बैटर की कंसिसटेन्सी जैसा तैयार कर लीजिए। इसे अच्छी तरह से फरमेंट करने के लिये ढंककर गरम जगह पर करीब 12 से 14 घंटे के लिये रख लीजिये। अगर मौसम गर्मी का है तो ये समय कम हो जाता है मगर इसके विपरीत ठंड के मौसम में 20 घंटो से भी ज्यादा का समय लग जाता है।

ruchiskitchen

अब आप देखेंगे कि मिश्रण फरमेंट होने पर बैटर अच्छे से फूल कर तैयार हो चुका है। अब आप इस फरमेंट हो चुके मिश्रण से बेहद ही स्वादिष्ट इडली बना सकते हैं। आप चाहें तो इस मिश्रण को यानी की बैटर को फ्रिज में रखकर कम से कम अगले 4-5 दिनों तक सॉफ्ट इडली बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इतने समय तक यह ख़राब नहीं होगी।

इडली बनाने की विधि [Idli Banane ki Vidhi]

इडली बनाने के लिए इडली का ढांचा आता है, जिसमें छोटे-छोटे खाने होते हैं। इडली बनाने के लिए इडली के ढांचे में पानी डालें और छोटे-छोटे गोल खाने में हल्का सा तेल लगाकर उसमें बैटर डालें। ढांचे को बंद कर दें और मध्यम आंच पर तकरीबन 15 मिनट तक भांप लगाएं। 15 मिनट बाद चाकू या टूथपिक से इडली को चेक करें। यदि टूथपिक या चाकू क्लीन यानी साफ़ निकलता है तो समझिये आपकी इडली बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म चटनी या सांभर के साथ परोसें।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago