रेसिपी

इतनी आसानी से आप बना सकते हैं आलू-गोभी के स्वादिष्ट कबाब, इस आसान रेसिपी को अपनाए

Aloo Gobhi Kebab Recipe In Hindi: आलू और गोभी हमारे भारत के लगभग हर घर में खाया जाता है। लेकिन ज़्यादातर लोग आलू और गोभी को सिर्फ सब्ज़ी की तरह ही खाते हैं। आपको बता दे कि आलू और गोभी को मिलाकर एक बहुत टेस्टी कबाब भी बनाया जा सकता हैं। कबाब शब्द सुनकर ही लोगों के मुंह में पानी भर आता है। शायद ही कोई हो जिसे कबाब अच्छे नहीं लगते हो। कबाब एक ऐसी चीज़ है जिसे लोग नाश्ते में, लंच में और साथ ही डिनर में भी खा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आलू-गोभी के स्वादिष्ट कबाब की एक आसान रेसीपी बताने जा रहे हैं। पूरी रेसीपी को अच्छे से समझने के लिए इस आर्टिकल को शुरू से आखिर तक जरूर पढ़ें।

इस रेसीपी से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें(Aloo Gobhi Kebab Recipe In Hindi)

दोस्तों जो रेसीपी हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं उसको बनाने में कुल 20 मिनट लगेंगे। इस डिश की तैयारी करने में कुल 15 मिनट का समय लगेगा और पकाने में कुल 5 मिनट लगेंगे। जितनी मात्रा में सामान हम इस आर्टिकल में यूज़ करने जा रहे हैं वो चार लोगों के खाने के लिए पर्याप्त है और इस खाने में कुल 250 कैलोरी है।

आलू-गोभी कबाब बनाने के लिए आपको चाहिए ये सामान

चाट मसाला- 1 चम्मच, सरसों का तेल- 2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच, आलू- 2 (उबले हुए), जीरा- 1 चम्मच, बेसन- आधा कप (भुना हुआ), धनिया के पत्ते- 2 चम्मच, चीज- आधा कप, फूल गोभी- 200 ग्राम, नमक- स्वादानुसार, हल्दी- आधा छोटा चम्मच।

ये है आलू-गोभी कबाब बनाने की सबसे आसान विधि

  1. सबसे पहले आप रेसीपी में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी सामान को साफ पानी से धो लीजिए।
  2. इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में सभी मसालों के साथ फूल गोभी को डाल लीजिए और दरदरा पीस लीजिए।
  3. अब आप उसके ऊपर से हरा धनिया के पत्ते, नमक, भुना हुआ बेसन और आलू डालकर लीजिए और इसकी टिक्की बना लीजिए।
  4. अब तैयार किये गए कवाब की टिक्की को सांचे पर रख लीजिए और उसे दोनों तरफ से सेंक लीजिए।
  5. बस इतना करने के साथ ही आपका टेस्टी कवाब बनकर तैयार हो गया। अब आप इसे एक प्लेट में निकाल सकते हैं और रोटी के साथ या फिर चाय के साथ खा सकते है।

हम उम्मीद करते हैं कि आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको भी आलू और फूल गोभी के टिक्के की रेसीपी समझ में आ गई होगी। ऐसे ही और भी टेस्टी और यम्मी रेसीपी जानने के लिए आप हमारे वेबसाइट पर आते रहें।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago