रेसिपी

घर पर ही बनाएं यमी-यमी चॉकलेट ब्राउनी केक (Brownie Cake Recipe in Hindi)

Brownie Cake Recipe in Hindi: अक्सर बच्चों को ब्राउनी केक खाना पसंद होता है और इसे खाने के लिए वे आपसे रेस्टोरेंट या बेक्री जाने की जिद करते हैं। महीने में एक या दो बार जिद हुई तो ठीक है लेकिन अगर उनका मन बार-बार किया तो आपको उन्हें डांटकर मना करना पड़ता है। बाहर का कोई भी खाना सही नहीं होता लेकिन अगर आपको Brownie Cake Recipe आ जाए और आप इसे घर पर ही बनाकर बच्चों को खिलाएं तो ये हेल्दी भी रहेगा और पूरा परिवार जब चाहे इसे खा सकता है।

सामग्री: [Brownie Cake Ingredients]

Americasbestwingslaurel
  • डार्क चॉकलेट- एक से दो कप कटी हुई
  • वनीला एसेंस- एक टी छोटा चम्मच
  • कंडेंस्ड मिल्क- दो से ढाई कप
  • मैदा- 3 से 4 कप
  • अखरोट- आधा कप कटा हुआ
  • मक्खन- जरूरत के हिसाब से

सजावट के लिए [Brownie Cake Decoration]

Bettycrocker

ब्राउनी केक जितना अच्छे से सजा रहता है वो बच्चों को और भी आकर्षक लगता है। खाने में उसका मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए चॉकलेट ब्राउनी केक को चॉकलेट सीरम और अखरोट से सजाया जाता है।

कैसे बनता है ब्राउनी केक? [How To Make Brownie Cake]

Bagiankue.Blogspot

सबसे पहले कम आंच पर 2 छोटे चम्मच पानी में चॉकलेट और मक्खन को अच्छे से मिला लें। इसे कुछ देर तर फेंटते रहें जिससे ये अच्छे से घुल जाए। मगर ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रहे कि किसी चॉकलेट पर कोई बुलबुला नहीं रहे। इसके बाद चॉकलेट और मक्खन को गैस से उतार लें और फिर उसमें कंडेंस्ड मिल्क को मिलाकर खूब अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद चॉकलेट कंडेंस्ड मिल्क के घोल को नॉर्मल टेम्प्रेचर पर ठंडा कर लें और इसमें कटे हुए अखरोट और वनीला एसेंस डालकर खूब अच्छी तरह से मिला लें।

अब मक्खन लगे 8 मफिन सांचों में तैयार किए गए मिश्रण को डाल दें और 180 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर पहले से ही गर्म ओवन में मफिन सांचे रखकर 20 से 25 मिनट तक बेक कर लें। इसके बाद Cake को थोड़ा सा ठंडा करके सांचों से धीरे-धीरे बाहर निकालें। ये 2 से 3 लोगों के लिए है और बनाने में मात्र 30 मिनट से 1 घंटे का समय लगा, तो लीजिए आपका यमी-यमी Brownie Cake तैयार है इसे सर्व करें।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago