रेसिपी

बच्चों के लिए घर में तैयार करें बेसन के क्रंची कुरकुरे, सेहत पर नहीं पड़ता है बुरा असर

Home Made Besan Kurkure Recipe In Hindi: घर के छोटे बच्चों को होम मेड फूड्स की जगह पर पैकेट्स फ़ूड खाना अधिक पसंद होता है और इनके सेवन से सेहत में बुरा असर भी पड़ता है। अगर बच्चों को ये चीज़ें न खाने दी जाएं तो वो जिद करने करने लगते हैं और परिजनों को उनकी जिद के आगे झुकना पड़ता है। कुछ माताएं क्रिएटिविटी दिखाकर होम मेड स्नैक्स को ही पैकेट फ़ूड का आकार दे देती हैं तो वहीं कुछ लोगों को इन फूड्स क बनाना ही नहीं आता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी ही मार्केट स्नैक्स का होम मेड वर्जन बताने जा रहे हैं। आज हम आपको घर में ही बेसन के क्रंची कुरकुरे बनाने की आसान प्रक्रिया को आपके साथ साझा करेंगे।

बेसन के क्रंची कुरकुरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 1 कप
चाट मसाला – 1 कप
लाल मिर्च – 1 चम्मच
नमक – स्वाद के अनुसार

Image Source: Passion2Cook

बेसन के क्रंची कुरकुरे बनाने की आसान विधि(Home Made Besan Kurkure Recipe In Hindi)

कुरकुरे बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप बेसन को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और फिर इसमें आधा कप चावल का आटा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें धीरे धीरे पानी डालें और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल को तैयार करते वक़्त इस बात का ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो नहीं तो कुरकुरे में क्रंचीनेस नहीं आएगा। अब कुरकुरे बनाने के लिए एक मोटे सांचे की जरूरत पड़ेगी अगर आपके पास साँचा नहीं है तो आप कपडे का भी सहारा ले सकते हैं। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो सांचे की सहायता से अपने पसंदीदा शेप में कुरकुरे को तल लें। सभी को तलने के बाद एक बर्तन में उसे रख लें और फिर उसके ऊपर चाट मसाला और नमक डालकर खाने के लिए सर्व करें।

तो यह थी होम मेड बेसन के क्रंची कुरकुरे बनाने(Home Made Besan Kurkure Recipe In Hindi) की विधि।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago