रेसिपी

भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय भोग धनिया पंजीरी बनाना है बेहद आसान, देखें रेसेपी

Janmashtami Dhaniya Panjiri Prasad Recipe In Hindi: धनिया पंजीरी भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय भोग है। इसके बिना जन्माष्टमी का प्रसाद अधूरा माना जाता है। धनियां पंजीरी विशेष रूप से जन्माष्टमी(Janmashtami) के दिन फलाहार व्रत खोलने में खाई जाती है क्योंकि सामान्य पंजीरी आटे की बनी होने के कारण व्रत के प्रसाद में शामिल नहीं की जाती। जन्माष्टमी का या कोई भी व्रत करने वाले लोग व्रत खोलते समय इसी पंजीरी को खाकर अपना व्रत खोलते हैं। वैसे आप धनिया पंजीरी कभी भी बनाकर खा सकते हैं क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है। तो आइए जानें धनिया पंजीरी बनाने की मुख्य विधि।

धनिया पंजीरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Dhaniya Panjiri Prasad Recipe In Hindi)

Image Source – Facebook
  • धनिया पाउडर- 100 ग्राम (एक कप)
  • बूरा या पिसी चीनी – ½ कप
  • देसी घी – 3 टेबल स्पून
  • पका नारियल – ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • मखाने – ½ कप (बारीक कटे)
  • काजू – 10 (बारीक कटे)
  • बादाम – 10 (बारीक कटे)
  • चिरोंजी – 1 चम्मच

धनिया पंजीरी बनाने की विधि(Dhaniya Panjiri Prasad Recipe In Hindi)

Image Source – vanitascorner.com
  • सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम करें और फिर उसमें पिसा धनिया मिला कर लगातार चलाते हुए अच्छी सुगंध आने तक भून लें। ध्यान दें कि गैस मीडियम फ्लेम पर ही रहे वरना धनिया जल जाएगा।
  • अब मखानों को छोटा-छोटा काट कर एक छोटे फ्राइपैन में थोड़ा सा घी डालकर भून लें और इसे भुने हुए धनिये में मिला दें (आप चाहें तो इसे किसी मिक्सर जार में 2 सेकेंड के लिए चला लें, इससे भी ये छोटे टुकड़ों में तब्दील हो जाएंगे)।
  • अब धनिये के मिश्रण में बारीक कटे हुए काजू और बादाम मिला दें।
  • सबसे आखिर में कद्दूकस किया नारियल, बूरा या पिसी चीनी मिलाकर अच्छे से चला दें।
  • धनिया पंजीरी  तैयार है। अब आप इस धनिया पंजीरी का भोग अपने लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं और फिर स्वं खाकर अपना व्रत भी खोल सकते हैं।

यह भी पढ़े

नोट : अगर आपके पास साबुत धनिया है तो आप पहले साबूत धनिया लेकर इसे भून लें और फिर इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें और उसके बाद इसे घी में भूनकर पंजीरी(Dhaniya Panjiri Prasad In Hindi) बना लें।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago