रेसिपी

इस गर्मी घर पर ही बनाएं स्ट्रीट स्टाइल काला खट्टा चुस्की, बहुत ही आसान है इसे बनाने की विधि

Kala Khatta Recipe In Hindi: गर्मियों के सीजन में हर एक इंसान को वो चीज़ें खाना पसंद होती हैं, जिसे खाते ही हमारे शरीर को ठंडक मिले। इस सीजन लोग तरह तरह के फ्लेवर की आइस क्रीम, कुल्फी, शेक, शिकंजी खाना और पीना पसंद करते हैं। इन्हीं सब डिशों में से एक डिश है काला खट्टा चुस्की। काला खट्टा चुस्की को देखते ही हमारे मुँह में पानी आने लगता है और हर एक आयुवर्ग के लोग इसके स्वाद का लुफ्त उठाना पसंद करते हैं। इसे गोले के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर आप काला खट्टा चुस्की को स्ट्रीट पर ही खाते हैं लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में घर में काला खट्टा चुस्की बनाने की आसान विधि बताएंगे।

काला खट्टा चुस्की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री(Kala Khatta Recipe In Hindi)

  • बर्फ के टुकड़े – 2 कप
  • चीनी – 1 कप
  • नींबू – 2
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • काला नमक – आधा चम्मच
  • सफेद नमक – आधा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • रूह अफ़ज़ा – 1 कप
  • पानी – 1 कप
  • लाल कलर – 1 चम्मच
  • हरा कलर – 1 चम्मच
Image Source: cookpad

काला खट्टा चुस्की बनाने की विधि(Kala khatta Sharbat Recipe in Hindi)

  • काला खट्टा चुस्की बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चीनी डालें फिर उसमें पानी डालें और चीनी के अच्छी तरह से घुलने के बाद इसमें 1 चम्मच जीरा पाउडर, काला नमक और सफेद नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
  • अब एक छोटी कटोरी में लाल रंग, हरा रंग लें और फिर इसी में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें अब इस मिक्सचर को चीनी वाले मिक्सचर में अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें दोनों नीम्बुओं जे रसों को डालकर एक छन्नी की सहायता से इसे छान लें। अब एक साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को लपेटकर उसे दरदरा पीस लें और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से महीन पीस लें।
  • अब दो प्लास्टिक के गिलास लें और उसमें महीन पीसी हुई बर्फ को आधा भर लें और फिर उसमें आइस क्रीम स्टिक को अच्छी तरह से सेट कर दें। आइस क्रीम स्टिक को लगाने के बाद इसके ऊपर बर्फ की एक लेयर और लगाकर अच्छी तरह से दबाएं। बर्फ को अच्छी तरह से सेट करने के बाद इसे गिलास से बाहर निकल कर इसके ऊपर चाट मसाला लगाएं। अब इस गोले के चारों तफर रुह अफजा को डालें और आखिरी में चीनी से तैयार किए गए मिक्सचर को अच्छी तरह से लगाएं। अब आपका काला खट्टा चुस्की बन कर पूरी तरह से तैयार है।

तो यह थी काला खट्टा चुस्की(Kala Khatta Recipe In Hindi) बनाने की आसान विधि।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago