रेसिपी

सावन सोमवार के व्रत में करें इन भोजनों का सेवन, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sawan Ke Vrat Mein Kya Khaye: व्रत रखना न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि शारीरिक के लिए भी अच्छा माना जाता है। व्रत से शरीर के डाइजेशन सिस्टम को भी आराम मिलता है और शरीर में मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है। हालाँकि व्रत के दौरान कुछ चीज़ों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है, वरना इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। कुछ ही दिनों के बाद 4 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो जाएगी और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को होगी। इस साल सावन में 8 सोमवार पड़ने वाले हैं। सावन महीने में सोमवार के दिन जो भी भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है और व्रत रखता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। व्रत के दौरान सही चीज़ों का सेवन न करने से परेशानी हो सकती है। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको सावन सोमवार के व्रत में सेहतमंद रहने के तरीकों के बारे में बताएंगे।

सावन सोमवार के दिन करें इन भोजनों का सेवन(Sawan Ke Vrat Mein Kya Khaye)

Image Source: Pu Eble Rino

ब्रेकफास्ट में आप स्किम्ड मिल्क के साथ फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दूध में भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। लंच में सेंधा नमक से बने हुए साबूदाने की खिचड़ी और दही का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुट्टू के आटे की पूरी और आलू की सब्जी के साथ दही का सेवन कर सकते हैं। शाम के भोजन में आप फ्रूट चिप्स, ड्राई फ्रूट और दूध का सेवन कर सकते हैं।

इन बातों का ध्यान रखना जरुरी है

  1. व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें और नियमित अंतराल के बाद पानी पीते रहें।
  2. डाइट में ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
  3. खाली पेट रहने से एसिडिटी बढ़ सकती है, इसीलिए थोड़े समय अंतराल के बाद कुछ खाते रहें।
  4. व्रत के दौरान तले भुने भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  5. व्रत में ज्यादा कैलोरी वाले भोजनों का सेवन नहीं करना चाहिए।

उम्मीद करते है की हमारा आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद रहा होगा।(Sawan Ke Vrat Mein Kya Khaye)अगर आप सावन के व्रत के बारे में और जानकारी चाहते है तो कमेंट में लिखे।

Facebook Comments
Bhumika nagpal

Share
Published by
Bhumika nagpal

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago