रेसिपी

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के द्वारा पसंद किया जाता है। लेकिन जब इसे घर में बनाने की बारी आती है और इसकी शीट को बनाने में ही पसीने छूट जाते हैं। अगर कभी इसे घर पर बनाओ को कभी ये मोटी तो वहीं कई मर्तबा यह बहुत अधिक पतली बन जाती है। इसी परेशानी की वजह से सभी लोग स्प्रिंग रोल को बाजारों से खरीद कर खाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिनको स्प्रिंग रोल की शीट बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आप इसे बनाने के लिए मैदे की बजाय सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूजी से बनी इस स्प्रिंग रोल शीट का स्वाद बहुत ही लाजवाब आता है।

स्प्रिंग रोल शीट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Spring Roll Sheets Recipe in Hindi)

  • सूजी – 500 ग्राम
  • पानी – आवश्यकता के अनुसार

इस तरीके से बनाएं स्प्रिंग रोल शीट

स्प्रिंग रोल शीट बनाने के लिए आमतौर पर अंडे और मैदा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हम आपको सूजी की मदद से स्प्रिंग रोल शीट बनाने के बारे में बताएंगे। सबसे पहले सूजी को मिक्सर की सहायता से बारीक पीस लें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो पानी की सहायता से इसे गूँथ लें और इस बात का ध्यान रखें कि, यह बहुत अधिक मुलायम न रहे। अब इस आटे से छोटी-छोटी गोलियां काट लें और इन्हें पतला बेल लें। अब गैस के ऊपर तवे को रखकर तवे को गर्म होने दें। जब तवा गर्म हो जाए तो इन रोटियों को सेंक लें। अब आपकी स्प्रिंग रोल शीट बनकर तैयार है।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago