रेसिपी

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग के लोगों के द्वारा बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है और इसे फल के साथ-साथ जूस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मौजूदा समय में बाजार में ऐसी कई कंपनियां हैं जो स्ट्रॉबेरी क्रश को अधिक दामों में बेंचती है और ये कंपनियां दावा करती हैं कि, उनका प्रोडक्ट 10 फीसदी हर्बल है और इसमें किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं है। लेकिन बाजार में ऐसी कोई पैक्ड चीज नहीं है जिसमें मिलावट न की जा रही हो और इसी वजह से लोग अब बाजारों के फूड्स आइटम को नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें स्ट्रॉबेरी क्रश पसंद है लेकिन जानकारी के अभाव में आप इसे बना नहीं पाते हैं तो आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रॉबेरी क्रश को घर में बनाने की आसान विधि को विस्तार से बताएंगे।

स्ट्रॉबेरी क्रश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • स्ट्रॉबेरी – 250 ग्राम
  • चीनी – 250 ग्राम
  • नींबू रस – 2 चम्मच
  • पानी – आवश्यकता के अनुसार
Image Source: Tesco Real Food

स्ट्रॉबेरी क्रश बनाने की विधि (Strawberry Crush Recipe In Hindi)

स्ट्रॉबेरी क्रश बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी के सभी पीस को हलके गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धुल लें और इन्हें सूखने के लिए रख दें। जब स्ट्रॉबेरी के पीस सूख जाएं तो इन्हें मिक्सर की सहायता से अच्छी तरह से पीस लें। अब एक बड़े बर्तन में पीसी हुई स्ट्रॉबेरी और चीनी डालकर उसमें आधा कप पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस तैयार मिक्सर को उबलने के लिए रख दें और जब यह अच्छी तरह से उबल जाए तो गैस को बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसमें नींबू का रस मिला दें और बॉटल में भरकर 20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। 20 मिनट के बाद आपकी स्ट्रॉबेरी क्रश बनकर तैयार है और आप इसे अपने पसंदीदा शेप के गिलास में सर्व करें।

विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होती है स्ट्रॉबेरी, जानिए इसके औषधीय गुणों के बारे में

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago