samosa recipe
Samosa Recipe in Hindi: “समोसा” भारत एक ऐसा डिश है जो शायद ही किसी को पसंद ना हो। मैदे और आलू का ये मिश्रण आज दुनिया भर में मशहूर हो चुका है। समोसे का इज़ाद कैसे हुआ इस बारे में ज्यादा जानकारी कहीं भी उपलब्ध नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि, यह भारत का डिश है ही नहीं, इसका इज़ाद सबसे पहले ईरान में हुआ था। हालाँकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। हमारे यहाँ शाम के नाश्ते में यदि चाय के साथ समोसा मिल जाए तो फिर बात ही क्या है। आज हम आपको विशेष रूप से समोसे की एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके लिए भी घर पर इसे बनाना होगा बेहद आसान।
समोसा बनाने से पहले इसके इतिहास के बारे में जानकारी ले लेना बेहद ख़ास है। माना जाता है कि, समोसा करीबन दसवीं शताब्दी में भारत आया था। इसे मध्य पूर्व के व्यापारियों द्वारा भारत लाया गया था। भारतीय लोगों की ज़ुबान पर इसका स्वाद ऐसा चढ़ा की यहाँ के लोगों ने इसे पूरी तरह से अपना लिया। भारत में समोसा आपको हर शहर, हर गांव में अपने अलग अंदाज और स्वाद के साथ मिल सकता है। आज चाहे महंगे से महंगा होटल हो या फिर या किसी शहर की गली के चौराहे पर बना समोसे की छोटी दुकान, लोग इसे खाने के लिए ऊंच-नीच का अंतर नहीं देखते हैं। हर जगह पर बनाए जाने वाले समोसे का स्वाद भले ही एक दूसरे से अलग हो लेकिन समोसे में आलू हर जगह एक सा होता है। हालाँकि आजकल आपको मार्केट में समोसे की अन्य वैराईटी भी मिल जाएगी जैसे, नूडल्स समोसा, पिज़्ज़ा समोसा, पास्ता समोसा, पनीर समोसा, कीमा समोसा आदि। लेकिन जो स्वाद पारंपरिक आलू समोसे में है वो और किसी में नहीं हो सकता है। यहाँ हम आपको आलू समोसे की रेसिपी ही बताने जा रहे हैं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…