Veg Biryani Banane ki Vidhi; खाने के शौकीन लोगों का एक पसंदीदा आइटम होता है और वो आइटम है वेज बिरयानी। वेज बिरयानी खाने में जितनी लजीज होती है उसे बनाना उतना ही आसान होता है। आज हम आपको घर पर वेज बिरयानी बनाने की विधि बताएंगे। आप घर पर बड़ी ही आसानी से बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी वेज बिरयानी बना सकते हैं।
सामग्री
बासमती चावल |
2 कप |
तेजपत्ते |
2 |
दालचीनी |
एक इंच टुकड़ा |
लौंग |
2 से 3 |
साबुत काली मिर्च |
2 से 3 |
हरी इलायची |
2 से 3 |
नमक |
स्वादानुसार |
ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री
गाजर |
एक छिली और कटी हुई |
मटर |
आधा कप |
फूलगोभी |
आधा कप कटी हुई |
बीन्स |
5 से 6 कटी हुई |
जीरा |
आधा चम्मच |
प्याज |
2 लंबाई में कटे हुए |
टमाटर |
एक कटा हुआ |
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट |
3 चम्मच |
हल्दी पाउडर |
आधा चम्मच |
धनिया पाउडर |
2 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर |
एक चम्मच |
गरम मसाला पाउडर |
आधा चम्मच |
दूध |
एक कप |
चीनी |
एक चुटकी |
दही |
आधा कप |
केसर |
8-10 धागे |
घी |
एक बड़ा चम्मच |
हरी धनिया पत्ती |
आधी कटोरी |
गार्निश के लिए
काजू, किशमिश
सबसे पहले चावल को पानी से धोकर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर कुछ देर के लिए चावल को पानी में भीगा रहने दें। अब एक पैन में 5 कप पानी डालें और उसे गैस पर चढ़ा दें। अब उसमें चावल, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, साबुत काली मिर्च, इलायची और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। अब गैस को मीडियम आंच पर करके पैन को ढंक दें।
10-15 मिनट बाद प्लेट को हटाएं। एक चम्मच में थोड़ा से चावल लेकर देखें कि वो पक गया है कि नहीं। अगर चावल नहीं पका है तो कुछ देर के लिए उसे ढंक कर पकने दें। पकने के बाद गैस बंद करके, फिर एक छलनी में चावल निकाल कर उसका पानी अलग कर दें.
सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन लें और उसे गैस पर रख कर गर्म होने दें। पैन के गर्म होने पर उसमें तेल डालें और गर्म होने पर उसमें जीरा डालकर फ्राई करें। जीरा होने के बाद तेल में प्याज डालकर मीडियम आंच पर लगभग 2 मिनट तक भूनें, उसके बाद प्याज में अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर मीडियम आंच पर करके मसाले को ढंक कर पकने दें।
4-5 मिनट बाद मसाला जब तेल छोड़ दे तब उसमें टमाटर डालकर चलाएं और उसमें एक कप पानी डालकर मीडियम आंच पर तकरीबन 4 मिनट पकाएं। अब मसालों में गाजर, मटर, फूलगोभी, बीन्स, नमक और दूध मिलाकर चलाएं और ग्रेवी में चीनी डालें। और मीडियम आंच पर एक ढक्कन से ढंक कर 6 से 7 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें। बिरयानी के लिए सब्जी की ग्रेवी तैयार है।
चावल और ग्रेवी बनने के बाद अब बारी आती है वेज बिरयानी को बनाने की। इसके लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में दही, हरी धनिया की पत्तियां और केसर की पत्तियां डालकर एक चम्मच से फेंटते हुए मिक्स कर लें।
अब दही के इस मिक्सचर को पके हुए चावलों में अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद किसी एक बड़ी हांडी या कूकर में आधा चावल का मिश्रण डालकर उसे एक चम्मच से फैलाएं, फिर चावल के ऊपर सब्जी की ग्रेवी डालकर फैलाएं। इसके बाद ग्रेवी के ऊपर बचे हुए आधे चावल का मिक्सचर डालकर एक चम्मच से फैला दें।
फिर इस मिश्रण के ऊपर घी को पूरे चावल के ऊपर डालें, इसके बाद बर्तन से इसको ढंक दें। अब गैस पर एक नॉन स्टिक तवा रखें, तवे पर बिरयानी वाला हांडी रखकर धीमी आंच पर 25 से 30 मिनट तक पकाएं। 20-25 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। अब बिरयानी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपकी बिरयानी बनकर तैयार है। अब बिरयानी को प्लेट पर परोसे और ऊपर से काजू और किशमिश से डेकोरेट करें।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…