Veg Momos Banane ki Vidhi: मोमो तिब्बत की एक लोकप्रिय डिश है जो इन दिनों भारतीय बाजारों में भी काफी पसंद की जा रही है। असम, सिक्किम और चाइना में सबसे पहले मोमोज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था, जिसके बाद नार्थ इंडिया के बाजारों में मोमोज ने एंट्री ली और अब मोमोज का क्रेज लोगों के बीच इस तरह से बढ़ा है कि आपको हर जगह कोने पर मोमोज के छोटे-छोटे स्टाल देखने को मिल जाएंगे जहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी। बता दें कि खाने में बेहद टेस्टी होने के साथ इसकी कीमत भी काफी कम होती है। जिस वजह से यह लोगों के बीच और ज्यादा पसंद किया जाता है।
हालांकि मोमोज मैदे और हरी सब्जियों की स्टफिंग करके बनाया जाता है। बता दें कि इसमें हरी सब्जियों के अलावा आप अपनी पसंद की स्टफिंग भी कर सकते हैं। सब्जियों के अलावा आप पनीर, चिकन कुछ भी स्टफ करके इसे भांप पर पका सकते हैं। बता दें कि मोमोज को घर पर बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए अब आपको बताते हैं वेज मोमोज बनाने की विधि।
सामग्री | मात्रा |
मैदा | ¾ कप |
तेल | 1 टीस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
सामग्री | मात्रा |
तेल | 1 टेबलस्पून |
लहसुन की कलियां | 3-4 (बारीक कटी हुई) |
अदरक | 1 टीस्पून (बारीक कटा हुआ) |
गाजर | ½ कप (बारीक कटी हुई) |
पत्ता गोभी | ½ कप (बारीक कटा हुआ) |
शिमला मिर्च | ¼ कप (बारीक कटा हुआ) |
फ्रेंच बींस | ¼ कप (बारीक कटा हुआ) |
हरा प्याज या सादा प्याज | ¼ कप (बारीक कटा हुआ) |
टोफू या पनीर | ½ कप |
सोया सॉस | ½-2 टीस्पून |
चिली सॉस | 1 टीस्पून |
काली मिर्च पाउडर | 1/2 टीस्पून |
नमक | स्वादानुसार |
दोस्तों, उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…