देश

कोरोना वायरस के अलावा आया खतरनाक वायरस Cerberus, CBI ने जारी किया अलर्ट

Cerberus Virus: कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन के दौरान स्मार्टफोन ही लोगों का सहारा बना हुआ है। मगर स्मार्टफोन पर इस वक्त एक खतरनाक वायरस सरबेरस का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से सभी राज्यों की पुलिस एवं कानूनी संस्थाओं को इस बारे में चेतावनी जारी करके इन पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

कोरोना अपडेट का दावा – Cerberus Virus

Image Source: Telugu.news18

कोरोना वायरस के अपडेट से खुद के जुड़ा होने का दावा यह खतरनाक वायरस करता है। अधिकारियों ने इस मैलवेयर का नाम Cerberus बताया है। कोविड-19 महामारी की आड़ में बैंकिंग ट्रोजन के जरिए इसमें फर्जी लिंक डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को SMS भेज दिए जाते हैं, जिसमें हैकिंग सॉफ्टवेयर छिपा होता है। देखने में यह असली लगता है, जिसकी वजह से लिंक पर क्लिक करने के साथ ही सॉफ्टवेयर फोन में डाउनलोड होकर यूजर की पर्सनल जानकारी चुना कर हैकर तक भेज देता है।

बैंकिंग डिटेल्स भी खतरे में

Image Source: Journalistcafe

CBI के अनुसार बैंकिंग डिटेल्स पर भी इसका खतरा इसलिए है, क्योंकि यह यूजर्स के फाइनेंसियल डाटा जैसे कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड के नंबर एवं अन्य डिटेल्स चुराने की कोशिश करता है और यूजर को बेवकूफ बनाकर पर्सनल जानकारी चुराकर हैकर तक पहुंचा देता है।

यह भी पढ़े: जामताड़ा का एक फोन कॉल, जिससे कंगाल बन जाते हैं लोग

सतर्क होकर करें डाउनलोड

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सरबेरस वायरस से बचने के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करने से पहले लिंक ठीक से देख लें। शुरुआत में https हो, तभी डाउनलोड करें। इससे आप वायरस का शिकार नहीं होंगे।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago