(Assembly Election 2018) जिन 5 राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां विधानसभा की 679 सीटें हैं। कांग्रेस ने इन 5 में से 4 राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में 27 मुस्लिमों को टिकट दिया है। भाजपा के 5 में से 3 राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में सिर्फ चार मुस्लिम प्रत्याशी हैं। इन 5 राज्यों में 90% वोटर हिंदू हैं। जबकि करीब 10% मुस्लिम वोटर हैं, जो इन राज्यों में करीब 90 सीटों पर असर डालते हैं।
28 November को मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। राज्य की 230 सीटों में से कांग्रेस ने सिर्फ 3 और भाजपा ने एक मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट दिया। राज्य में करीब 11% मुस्लिम वोटर हैं। राज्य में कांग्रेस ने 1980 में सबसे ज्यादा 20 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। प्रदेश की मालवा, निमाड़ और भोपाल क्षेत्र की करीब 40 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है, सबसे ज्यादा करीब 50% मुस्लिम मतदाता भोपाल उत्तर सीट पर है। यहां कांग्रेस लगातार 4 बार से जीतती आ रही है।
7 December को राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं। राज्य की 200 सीटों में से कांग्रेस ने 15 मुस्लिम और भाजपा ने सिर्फ एक मुस्लिम चेहरे और मंत्री यूनुस खान को सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से टिकट दिया है। 2013 में भाजपा ने चार मुस्लिम उतारे थे, जिनमें से 2 जीते थे। खास बात है कि चुनाव से पहले तक देश में भाजपा के 1500 से ज्यादा विधायक थे। जिनमें मुस्लिम विधायक सिर्फ 2 थे। इनमें से 2 यहीं से थे। राज्य में करीब 10% मुस्लिम वोटर हैं, जिनका करीब 25 सीटों पर प्रभाव है।
12 Nov–20 Nov को छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं।राज्य में वोटिंग समाप्त हो गई है। यहां पर भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। कांग्रेस से 2 मुस्लिम हैं। भाजपा महासचिव सरोज पांडेय की गृहक्षेत्र बैशाली नगर सीट से कांग्रेस ने बद्दरुद्दीन और सीएम रमन सिंह के गृहक्षेत्र कवर्धा से अकबर को टिकट दिया। राज्य में मुस्लिम वोटर 2% हैं और इनका 4 सीटों पर प्रभाव है।
28 November को मिजोरम में चुनाव होने वाले हैं। राज्य में करीब 2% मुस्लिम वोटर हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों ने राज्य में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। यहां की एक सीट पर मुस्लिम असर डालते हैं।
7 December को तेलंगाना में चुनाव होने वाले हैं। राज्य में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 02, टीआरएस ने 03 मुस्लिम उतारे हैं। तेलंगाना में 12% मुस्लिम वोटर हैं। वे 119 में से 20 सीटों को मुस्लिम वोटर प्रभावित करते हैं। हैदराबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं। यहां की सभी 7 सीटों पर टीआरएस की सहयोगी और ओवैसी की पार्टी एमआईएम चुनाव लड़ रही है।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…