देश

कोरोना वायरस के चलते सरकारी हो या निजी सभी बैंको के बदले समय, जाने खुलने और बंद होने का नया टाइम

कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक दिन के जनता कर्फ़्यू का एलान किया गया था, जिसमें संपूर्ण भारत को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सभी नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए 24 मार्च रात 12 बजे के बाद से सम्पूर्ण भारत को प्रधानमंत्री द्वारा 21 दिन के लिए लॉकडाऊन कर दिया गया है। सभी नागरिकों को यह आदेश दिया गया है कि 21 दिन तक जितना हो सके बाहर ना निकलें और घर पर ही रहें ताकि यह महामारी और ना फ़ैल सके।

इस लॉकडाऊन के चलते सभी कंपनियों के कर्मचारियों को भी घर से काम करने का आदेश दिया गया है। ऐसे में समस्या आती है पैसों के लेनदेन कि क्योंकि उसके लिए बैंक जाने की आवश्यकता भी पड़ सकती है। हालांकि, यह आदेश भी दिया गया है की बहुत जरूरी होने काम होने पर ही बैंक जाएं।

गौरतलब है कि इस महामारी के चलते, सभी छोटे-बड़े, सरकारी और निजी बैंकों ने शाखाओं में कामकाज के घंटे अलग-अलग कर दिए हैं, जिससे बैंको में काम करने वाले कर्मचारियों को इस महामारी के संक्रमण से बचाया जा सके।

एसबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक ‘पी के गुप्ता’ ने कहा “हमने देश भर में राज्य सरकारों और जिला/स्थानीय प्रशासन के साथ विचार-विमर्श के बाद, बैंक में कामकाज के अलग-अलग घंटे तय किये हैं”।

उन्होंने कहा “कई राज्यों में हमने शाखा खुलने का समय सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और कुछ राज्यों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक कर दिया है। तो कहीं-कहीं यह 10 बजे से 2 बजे तक के लिये है”।

निजी क्षेत्र के स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने कहा “23 मार्च से सभी निजी शाखाएं सुबह 10 बजे से 2 बज तक खुली रहेंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक इसी तरह चलेगी। क्षेत्रों के हिसाब से भी बैंक खुलने के अलग-अलग समय तय किए गए हैं। इंदौर में यह सुबह 11 बजे से 2 बजे तक, साहरनपुर में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, देहरादून में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक, लुधियाना और जालंधर में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक है”।

एचडीएफसी बैंक और यस बैंक ने भी काम का समय बदलते हुए 10 बजे से 2 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था फिलहाल 23 से 31 मार्च तक के लिये लागू की गई है। बैंकों ने ग्राहकों से बैंक संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिये डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करने को कहा है।

एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक ने भी बदला कामकाज का समय

इससे पहले, कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने कामकाज के समय में बदलाव किया। बैंक ने अपने ग्राहकों से ट्रांजेक्शंस के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने की सलाह दी। एचडीएफसी बैंक अब 31 मार्च तक सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही खुला रहेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने भी एसएमएस के जरिए अपने ग्राहकों को सूचित किया कि उसकी शाखाएं घटे हुए स्टॉफ व हाइजीन के लिए उठाए गए आवश्यक कदमों के साथ खुली रहेंगी। एक्सिस बैंक ने भी 23 मार्च से 31 मार्च तक किसी भी बैंक के एटीएम में लेनदेन और ऑनलाइन IMPS को निःशुल्क रखने की घोषणा की है। यह सुविधा सेविंग, करंट और प्रीपेड सभी कस्टमर्स को मिलेगी।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago