Bharat Jodo Yatra Delhi Route: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज हरियाणा के खेरली लाला से हुई। इस यात्रा में शामिल लोग आज शाम को फरीदाबाद में आराम करेंगे और कल सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होंगे। ये यात्रा मथुरा रोड होकर आश्रम की ओर जाएगी। बाद में ये जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से गुज़रते हुए लाल किले तक पहुँचेगी। दिल्ली कांग्रेस के नेताओं का कहना हैं कि भारत जोड़ो यात्रा लाल किले से नेताजी सुभाष रोड के रास्ते राजघाट पहुँचेगी।
दिल्ली पुलिस का कहना हैं कि यात्रा का रास्ता निर्धारित होने के बाद एक ट्रैफिक एडवाइजरी की ज़रूरत होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन दिल्ली पहुँचने वाली हैं। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस ऑफिशियल ने बोला कि एक बार यात्रा का रास्ता निर्धारित हो जाए तब पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी जारी कर दी जाएगी। दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज़ आलम ने बोला कि दिल्ली कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए तैयारी कर ली हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया हैं। जिस रूट से राहुल गाँधी गुजरने वाले हैं वहाँ पर दिल्ली कांग्रेस ने काफी बैनर-पोस्टर लगाया हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए गुरुग्राम के जिला प्रशासन ने ड्रोन के उपयोग को रोक दिया हैं।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…