देश

मंगोलपुरी : आप विधायक हिरासत में, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पहुंचा MCD का बुलडोजर

Bulldozers reach New Friends Colony Mangolpuri: दिल्ली के शाहीनबाग में सोमवार को हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था। जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा था। हालांकि लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन भी किया जिसके चलते एमसीडी टीम को वापस लौटना पड़ा था।

जहां एक तरफ बुलडोजर नहीं रुक रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मंगलवार यानी आज भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसके लिए बड़ी मात्रा में बल तैनात किया गया। बता दें कि आज न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से बौद्ध धर्म मंदिर और गुरुद्वारा रोड के आसपास अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। साथ ही न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लोगों से सामान हटाने को भी कहा गया है।

हिरासत में आप विधायक

पुलिस ने आप विधायक मुकेश अहलावत को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा कि वो मंगोलपुरी में बुलडोजर के सामने लेट गए थे। एमसीडी के अधिकारी का कहना है कि मंगोलपुरी में 50 दुकानों को कार्रवाई के लिए मार्केड किया गया था। जिसके चलते 70% लोगों ने अपने सामान को वहां से खुद ही हटा लिया था। तो 30% दुकानों पर एमसीडी के बुलडोजर से कार्रवाई की गई। हालांकि आज की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

राजनीतिक दलों किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

एसडीएमसी के एक्शन के खिलाफ राजनीतिक दलों के कुछ लोगों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन अदालत ने मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि आप लोगों दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए।

Facebook Comments
Pooja Yadav

Share
Published by
Pooja Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago