देश

CBSE नया विषय पढ़ाने की तैयारी में (CBSE Latest News)

केंद्रीय माद्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बच्चो को हेल्थ साइंस नाम का नया विषय पढ़ने की तैयारी कर रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बच्चो को हेल्थ केयर की जानकारी के लिए ये विषय शुरू करने जा रहा है।

इस विषय में पढ़ाया जाने वाला सिलेबस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय मिलकर तैयार कर रहा है। इस विषय को 9वीं, 10वीं। 11वीं, 12वीं तक जोड़ा जाएगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया है कि विषय को जोड़ने से पहले एक छोटा सा सर्वे किया गया था। जिसमे कुछ सवाल पूछे गए थे। जैसे अगर कुत्ता काट ले तो डॉक्टर के पास ले जाने से पहले क्या करना चाहिए। इस सर्वे में बहुत से लोग इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इसका मतलब है कि लोगो को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी नहीं है।

इस विषय में बच्चो को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर कोई भी अचानक स्वास्थ्य परेशानी आ जाये तो उस स्थिति में क्या किया जा सकता है। कोई भी समस्या होते ही लोग रोगियों को अस्पतालों में लेकर जाते है इसमें काफी समय लग जाता है।

हमे सूत्रों से पता चला है कि नए विषय की मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा समीक्षा की जा रही है। इसे अप्रैल में शुरू होने नए सत्र में पेश किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप सीबीएसई(CBSE) की ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते है।

 

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago