Chandigarh Municipal Corporation Election Results 2021: सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के सभी 35 वार्डों पर परिणाम जारी हुए जो काफी चौंकाने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के किलों को भेदकर 14 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। हालांकि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।
भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 12 और 8 वार्ड जीते। एक सीट अकाली दल के खाते में आई है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा खुद चुनाव हार गए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, “चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।”
शुक्रवार को हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 थी जो अब बढ़कर 35 हो गई है। परंपरागत रूप से हर पांच साल में होने वाले नगर निगम के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एंट्री लेकर इस चुनाव को और रोचक बना दिया है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…