देश

14 नवंबर को क्यों कहा जाता है ‘बाल दिवस’? नेहरू जी का क्या है रिश्ता?

Children’s Day History In Hindi: बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित नेहरू, जिन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से भी जाना जाता है, बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और उनके उज्जवल भविष्य के प्रति उनकी गहरी सोच के लिए प्रसिद्ध थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उन्हें प्यार, शिक्षा, और सही मार्गदर्शन देकर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया ताकि बच्चों के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को सम्मानित किया जा सके। इस दिन को बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

Livemint

Interesting Facts About Jawaharlal Nehru | क्या आप जानते हैं नेहरू जी से जुड़ी ये रोचक बातें?

  • नेहरूजी बच्चों को देश का सुनहरा भविष्य मानते थे।
  • नेहरूजी युवाओं का विकास चाहते थे इसलिए उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और आईआईएम (IIM) जैसी संस्थाओं की स्थापना की।
  • बाल दिवस कई स्कूलों, ऑफिसों व अन्य संस्थाओं में विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाता है जिसमें बच्चे हिस्सा लेते हैं। कई स्कूलों में तो इस दिन बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है और उन्हें इस दिन प्रेरक फिल्में भी दिखाई जाती हैं।
  • भारत के अलावा बाल दिवस दुनियाभर में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। सबसे पहले जिस देश में बाल दिवस मनाया गया, वह भारत नहीं बल्कि तुर्की था जिसने 1920 में पहली बार ‘बाल दिवस’ मनाया।
  • बाल दिवस की नींव 1925 में रखी गई थी जिसके बाद 1953 में दुनियाभर में इसे मान्यता मिली।
  • यूएन (UN) ने 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की घोषणा की लेकिन यह विभिन्न देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाने लगा। कुछ देशों में आज भी 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन बच्चों के बेहतर भविष्य और उनकी मूल जरूरतों को पूरा करने की याद दिलाता है।
Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

4 weeks ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

4 weeks ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

8 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

8 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

8 months ago

दिलजीत दोसांझ को फैन के साथ किया गया फ्रॉड, सिंगर के इस कदम ने जीता सबका दिल

Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…

8 months ago