देश

दिल्ली में पचीस फीसदी तक पहुंचे कोरोना केसेज, रोकथाम के लिए सख्त हुई सरकार

Corona Cases In Delhi New Guidelines: देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली में कोरोना की रोकथाम के लिए पहले ही सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी. नाइट कर्फ्यू के बाद वहां वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया था. लेकिन इसका कोई खास फायदा अब तक देखने को नहीं मिला है.

शुरू हो गया वर्क फ्रॉम होम

कोरोना के लगातार बढ़ते केसेज को देखते हुए अब दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तर पूरी तरह बंद करने का आदेश आया है. सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने यह आदेश दिया है. अभी तक प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे. लेकिन अब से 100 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश मिला है. केवल Exempted -Category/Essential Services के प्राइवेट दफ्तरों को इस नियम से छूट होगी. नए आदेश के तहत दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद हो गए हैं. अब रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी.

दिल्ली में 25 फीसदी तक पहुंचे केस

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,68,063 नए मामले आए हैं और 277 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. यह आंकड़ा सोमवार के मुकाबले थोड़ा कम जरूर है लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है. वहीं राजधानी दिल्ली में सोमवार को 19166 नए कोरोना केस मिले थे और 17 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में संक्रमण दर अब 25 फीसदी तक पहुंच गई है, यहां टेस्ट करवाने वाला हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है. महाराष्ट्र का हाल भी कुछ ऐसा ही है. वहां भी सोमवार को कोरोना के 33,470 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई.

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago