देश

कोरोना की तीसरी लहर का बढ़ा खतरा, इन राज्यों में बच्चों में बढ़े संक्रमण के मामले

Corona Virus In Schools Punjab Haryana Bangalore Third Wave Students: कोरोना महामारी की तीसरी लहर के भी आने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है, क्योंकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के साथ कई अन्य राज्यों में भी स्कूली बच्चों के कोरोनावायरस के संक्रमण की चपेट में आने की खबरें सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा बेंगलुरु में पिछले 6 दिनों में 300 से भी ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

इन राज्यों में भी सामने आए मामले

केवल कर्नाटक की ही नहीं, बल्कि अन्य कई राज्यों में भी स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पंजाब में 27 स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमण का शिकार होने की खबरें सामने आ रही हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी 62 स्टूडेंट्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में पंजाब सरकार की तरफ से स्कूलों में एक बार फिर से पाबंदी बढ़ाए जाने की तैयारी शुरू हो रही है।

यहां नहीं खुले स्कूल

हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से तो स्कूलों को 22 अगस्त तक नहीं खोलने का निर्णय लिया गया है। पंजाब में भी इसी महीने स्कूल खुले जरूर है, लेकिन अब एक बार फिर से यहां स्कूलों के बंद होने की आशंका बढ़ती जा रही है। हरियाणा में कुछ समय पहले ही नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल खुले हैं और यहां कोविड-19 के नियमों का पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा है।

मामलों में बढ़ोतरी

अभी भी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी राज्यों को सतर्क रहने की चेतावनी लगातार दी जा रही है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago