देश

क्या चमगादड़ से फैल रहा है कोरोना? वैज्ञानिक द्वारा किया गया यह बड़ा खुलासा..

Coronavirus Bats: इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस की चपेट में आया हुआ है।  जिसके कारण अब तक लाखों मौत हो चुकी हैं, और ना जाने कितनी और हो सकती हैं। ऐसे में विश्व भर के लिए आज भी कोरोनावायरस का जन्म एक रहस्य ही बना हुआ है। चीन द्वारा कहा गया है कि, कोरोनावायरस का जन्म चमगादड़ के कारण हुआ है। चीन द्वारा यह माना गया है कि, कोरोनावायरस चमगादड़ के कारण फैला है। परंतु बहुत से देशों के अनुसार यह चीन का एक जैविक हथियार माना जा रहा है। यदि भारतीय वैज्ञानिकों की बात करें तो, चीन के इस चमगादड़ से फैलने वाली थ्योरी को भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा नकार दिया गया है।

Coronavirus Bats – इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की रिपोर्ट

इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) यह बतलाया है कि, चमगादड़ में अगर कोरोनावायरस मौजूद है तो, यह इंसानों को प्रभावित नहीं कर सकता है। और संभवत ऐसा हजार साल में एक बार होने जैसा है।

आईसीएमआर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेडकर के अनुसार चमकादड़ में कोरोनावायरस का पाना एक दुर्लभ घटना है। वैज्ञानिक बोले की कोरोनावायरस चमकादड़ो में पाया जाता है। चीन में हुए शोध से यह पता चला है कि, कोरोनावायरस की उत्पत्ति का कारण चमकादड़ो में म्यूटेशन की वजह से संभव है कि, यह इंसानों में फैला। दूसरी ओर यह भी संभावना है कि, चमगादड़ उन्हें इस वायरस को पैंगोलीन में ट्रांसमिट कर दिया हो और जिसके कारण मानव भी संक्रमित हो गए।

यह भी पढ़े कोरोना के चलते वैज्ञानिकों ने किया सचेत, 2 साल तक ना हटने पाए पाबंदिया..

चमगादड़ में कोरोनावायरस का सत्य

आईसीएमआर के रिसर्च ने भारतीय चमगादड़ों की प्रजातियों पर काफी लंबे समय से रिसर्च किया है। यह देखने के लिए की चमगादड़ों में यह वायरस की उत्पत्ति है या नहीं। वैज्ञानिकों ने लंबे समय तक चमकादड़ो पर नजर रखी, रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पाया कि, चमकादड़ो की दो प्रजातियों में कोरोनावायरस होता है। लेकिन यह मनुष्य को संक्रमित करने की क्षमता नहीं रखता। संभवत 1000 साल में एक बार ऐसा होता है कि, चमगादड़ यह वायरस मनुष्य में फैला सकती है।

किन राज्यो में पाए गए चमगादड़ में कोरोनावायरस?

आईसीएमआर द्वारा किए गए शोध से यह पता चला है कि, केरल हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में पाए जाने वाले चमगादड़ों में कोरोनावायरस मुख्यतः पाया गया है। यह बात अभी परिकल्पना है कि, चीन के वुहान में कोरोनावायरस की जड़ चमगादड़ है, यह अभी भी तराशा जा रहा है।

Facebook Comments
Hema Kwatra

Share
Published by
Hema Kwatra

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

1 month ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

10 months ago