देश

कोरोना वायरस : अगर आपको दिखे ऐसे लक्षण, तो तुरंत करें इन नंबरों पर संपर्क

भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार इसकी रोकथाम में जुट गई है। महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति कर दी गई है। सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे जहां हैं वहीं रहें। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर से बाहर तभी निकले जब बहुत ज्यादा इमरजेंसी हो। रविवार के दिन देशभर में जनता कर्फ्यू रहा, खबरों की मानें तो 80 प्रतिशत लोगों ने जनता कर्फ्यू को गंभीरता से लिया।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने लॉकडाउन के प्रति लाहपरवाही बरती है। पीएम ने ऐसे लोगों पर नाराज़गी जताते हुए कड़े एक्शन लेने को कहा है। जहां देश की सरकार लॉकडाउन करके कोरोना वायरस के मामलों को रोकना चाहती हैं वहीं एक आम नागरिक होने के नाते आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। लॉकडाउन की स्थिति में भी अगर आपको अपने घर के आसपास के लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखें तो इससे घबराए नहीं।

केंद्र सरकार सहित कई राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं। इन हेल्प लाइन नंबर के जरिए आप 24 घंटे मदद और जानकारी पा सकते हैैं। अगर आपको नंबर निकालने में दिक्कत हो रही है तो आज हम आपके लिए हेल्पलाइन नंबरों की पूरी सूची लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप दूसरों की और खुद की मदद कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर कॉल करके आप अपनी परेशानी बताकर मदद मंगवा सकते हैं। एम्बुलेंस आकर संदिग्ध व्यक्ति जिसमें आपको कोरोना के लक्षण लगते हैं उसकी फ्री में जांच करेगी।

केंद्र सरकार के हेल्पलाइन नंबर

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एक हेल्प डेस्क तैयार किया है। माय गव (MyGov) के हेल्प डेस्क के नंबर 9013151515 किसी भी वक्त वॉट्सएप से मैसेज कर जानकारी मांगी जा सकती है। एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसे आप 24 घंटे में कभी भी मिला सकते हैं।

ये हेल्प लाइन नंबर हैं +91-11-23978046.
एक टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1075 भी जारी किया गया है।
आप ईमेल के जरिए भी सरकार से कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी या मदद, सुझाव आदि मांग सकते हैं । इसके लिए ncov2019@gov.in ईमेल आईडी जारी की गई है.

प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबर

  • उत्तर प्रदेश – 18001805145
  • आंध्र प्रदेश– 0866-2410978
  • अरुणाचल प्रदेश– 9436055743
  • असम – 6913347770
  • बिहार– 104
  • छत्तीसगढ़– 104
  • गोवा– 104
  • गुजरात– 104
  • हरियाणा – 8558893911
  • हिमाचल प्रदेश – 104
  • झारखंड– 104
  • कर्नाटक – 104
  • केरल – 0471-2552056
  • मध्य प्रदेश– 0755-2527177
  • महाराष्ट्र– 020-26127394
  • मणिपुर – 3852411668
  • मेघालय– 108
  • मिजोरम– 102
  • नागालैंड -7005539653
  • ओडिशा– 9439994859
  • पंजाब– 104
  • राजस्थान– 0141-2225624
  • सिक्किम- 104
  • तमिलनाडु- 044-29510500
  • तेलंगाना- 104
  • त्रिपुरा- 0381-2315879
  • उत्तराखंड- 104
  • पश्चिम बंगाल- 1800313444222, 03323412600

केंद्र शासित (Union Territory) हेल्पलाइन नंबर

  • अंडमान एंड निकोबार- 03192-232102
  • चंडीगढ़- 9779558282
  • दादर और नागर हवेली और दमन और दीव- 104
  • दिल्ली- 011-22307145
  • जम्मू-कश्मीर- 01912520982, 0194-2440283
  • लद्दाख – 01982256462
  • लक्षद्वीप- 104
  • पुडुचेरी- 104

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के जिला हेल्पलाइन नंबर

  • अंबाला- 0171- 255 6284 व 9813059474
  • भिवानी – 7027847102
  • चरखी दादरी- 7015058611
  • फरीदाबाद- 9818197232 व 0129241 563
  • फतेहाबाद- 01667297291
  • गुरुग्राम- 01242322412 व 9911519296
  • हिसार- 01662278113 व 9817657605
  • झज्जर- 01251297221 व 7027813976
  • जींद- 9416139660
Facebook Comments
Sheena Kashyap

Share
Published by
Sheena Kashyap

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago