देश

स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में आएगी 15 अगस्त से क्रांति, इनकी होगी शुरुआत

Delhi 20 Schools of Specialised Excellence to start on Independence Day: कौशल विकास को प्रोत्साहन देने की दिशा में दिल्ली सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आगामी 15 अगस्त से होने वाली है। दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में 20 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस लॉन्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को एक एप्टीट्यूड टेस्ट में शामिल होना पड़ेगा और इसी के नतीजे के आधार पर ही यहां नामांकन मिल पाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्कूलों जैसा स्टैंडर्ड(Delhi 20 Schools of Specialised Excellence to start on Independence Day)

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी अंतरराष्ट्रीय स्कूलों जैसा स्टैंडर्ड लाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे 20 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में स्टेम के 8 स्कूल शामिल होंगे। साथ ही 21वीं सेंचुरी हाई एंड स्किल्स और ह्यूमैनिटीज के भी पांच-पांच स्कूल इसमें शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा परफॉर्मिंग आर्ट्स और विजुअल के भी दो स्कूल इनमें शामिल हैं।

इन क्लासेज में मिलेंगे एडमिशन

पायलट फेज के दौरान 9वीं एवं 11वीं दोनों के लिए स्टेम स्कूलों में स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा, जबकि 21वीं सेंचुरी हाई एंड स्किल्स, ह्यूमैनिटीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स और विजुअल के स्कूलों में केवल 9वीं में ही स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल पाएगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) द्वारा जो दिल्ली स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस एवं दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन सोसायटी की बैठक ली गई है, उसमें सरकार ने अगले 2 वर्षों में दिल्ली में करीब 100 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस शुरू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) ने इस बारे में कहा है कि दिल्ली के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देना उनका उद्देश्य है। साथ ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में भी दिल्ली के स्कूलों को शामिल करवाना उनका लक्ष्य है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago