देश

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं ने लगाया यह नारा

Delhi MCD Election Result: दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है और आम आदमी पार्टी (AAP) को जबरदस्त सफलता हाथ लगी है। 5 में से 4 वार्ड में AAP को जीत मिली है, जिसके बाद से AAP कार्यकर्ता बड़े ही जोश में हैं। चुनाव में इस शानदार जीत के बाद उन्होंने नारे लगाना शुरू कर दिया है कि ”हो गया काम जय श्री राम।” पिछले चुनाव में इनमें से एक सीट भाजपा के भी पास थी, लेकिन इस बार तो भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया।

यह सीट बड़े अंतर से कांग्रेस के खाते में

Image Source – PTI

एक वार्ड कांग्रेस के खाते में भी गया है। यह पूर्वोत्तर दिल्ली का मुस्लिम बाहुल्य चौहान बांगर वार्ड है, जो दिल्ली दंगे के दौरान सबसे बुरी तरीके से प्रभावित हुआ था। विशाल अंतर से कांग्रेस को इस वार्ड में जीत नसीब हुई है।

चौहान बांगर वार्ड से जुबेर अहमद कांग्रेस के उम्मीदवार थे। यहां उन्हें 10 हजार 642 मतों से जीत हासिल हुई है। जुबेर अहमद को जहां 16 हजार 203 वोट हासिल हुए, वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हाजी इशराक को केवल 5 हजार 561 वोट से ही संतुष्ट होना पड़ा।

कल्याणपुरी में चला AAP का सिक्का

कल्याणपुरी में AAP के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार को 7 हजार 43 मतों से जीत मिली। उन्होंने यहां भाजपा के उम्मीदवार सिया राम को पटखनी दी। आप उम्मीदवार को जहां 14 हजार 302 मत हासिल हुए, वहीं BJP के उम्मीदवार सिर्फ 7 हजार 259 मत ही प्राप्त कर सके।

इन वार्डों में भी छा गई आप

आम आदमी पार्टी को कल्याणपुरी के अलावा त्रिलोकपुरी, रोहिणी सी और शालीमार बाग में भी जीत मिली है। त्रिलोकपुरी में AAP उम्मीदवार विजय कुमार ने 4 हजार 986 मतों से जीत हासिल की, तो रोहिणी सी सीट से AAP के उम्मीदवार रामचंद्र को 2 हजार 985 मतों से जीत मिली

शालीमार बाग में भी AAP उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने जीत का परचम लहराया और उन्होंने 2 हजार 705 मतों से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की उम्मीदवार सुरभि जाजू को शिकस्त दी।

मनीष सिसोदिया ने किया यह ट्वीट

चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एक ट्वीट करके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा के शासन से दिल्ली की जनता बहुत ही दुखी हो गई है। अगले साले जो MCD के चुनाव होंगे, उसमें अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को जनता जरूर लेकर आएगी।

यह भी पढ़े

दिल्ली में 5 वार्डों की सीटों पर उपचुनाव बीते 28 फरवरी को 44 केंद्रों पर हुआ था, जिसमें कि सबसे अधिक मतदान 59.19 प्रतिशत कल्याणपुरी वार्ड में और सबसे कम शालीमार बाग में 43.33 प्रतिशत हुआ था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago