देश

दिल्ली पुलिस ने क्यों लिखा ‘अब पावरी नहीं हो रही है’, पढ़ें यह वायरल ट्वीट

Delhi Police Seized Hookah From Rajouri Garden: जिस तरह से मुंबई पुलिस अपने ट्वीट्स को लेकर कई बार चर्चा बटोरने लगती है, वैसे ही इस बार दिल्ली पुलिस ने भी अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से यह ट्वीट अवैध तरीके से चलाये जा रहे हुक्का बार को सीज(Delhi Police Seized Hookah) करने के बाद सामने आया है।

ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा है, जिसकी वजह से यह देखते ही देखते वायरल हो गया है। मुखबिर से दिल्ली पुलिस को पश्चिमी दिल्ली इलाके में अवैध तरीके से चलाये जा रहे हुक्का बार के बारे में जानकारी मिली थी।

मारा छापा, पोस्ट कर दी तस्वीर

पुलिस ने बिना देरी करते हुए यहां छापा मारा और भारी मात्रा में यहां से हुक्का के साथ नशे का सामान जब्त कर लिया। इस कार्रवाई की तस्वीरें दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट की हैं। साथ में लिखा है कि ये हम हैं… ये हुक्के हैं… और अब पावरी नहीं हो रही है।

नाइट पेट्रोलिंग के वक्त

दिल्ली पुलिस के जवान नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। उसी वक्त दो रेस्टोरेंट में दिल्ली पुलिस के जवानों ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ते हुए देखी। उन्होंने पाया कि यहां बैठकर लोग जमकर हुक्के का धुआं भी उड़ा रहे थे। दोनों ही रेस्टोरेंट के मैनेजरों से दिल्ली पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की, तो रेस्टोरेंट के अंदर घुसने से उन्होंने पुलिस के जवानों को रोकना शुरू कर दिया।

पुलिस ने इसे लेकर कहा है कि मैनेजर इसलिए ऐसा कर रहे थे, ताकि रेस्टोरेंट के अंदर अवैध तरीके से जो हुक्का बार संचालित हो रहा था, उस पर पर्दा डालने का वक्त मिल जाए।

तलाशी में मिलीं ये चीजें

हालांकि, पुलिस ने अपना काम पूरी कठोरता से किया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेजी से शुरू कर दी। इसके बाद रेस्टोरेंट के अंदर की जब तलाशी हुई, तो यहां से बड़ी मात्रा में हुक्का जब्त(Delhi Police Seized Hookah) किया गया।

दिल्ली में लगी हुई है पाबंदी

गौरतलब है कि हुक्के पर दिल्ली में पाबंदी लगी हुई है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर जब्त किए गए हुक्के की तस्वीर पोस्ट कर दी। साथ में उन्होंने इसे लेकर पावरी वाला संदेश भी लिख दिया।

यह भी पढ़े

दिल्ली पुलिस का यह ट्वीट लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे वायरल करना शुरू कर दिया है। साथ ही दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago