देश

लॉकडाउन बढ़ने के बीच दिल्ली में ये चीजें खोलने का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Unlock 2.0 Guidelines 2021: कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली में जो लॉकडाउन चला आ रहा था, उसे अब एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है, मगर साथ में बहुत सी चीजें खोले जाने की भी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर दी है। लॉकडाउन को 14 जून की सुबह 5 बजे तक बढ़ाया गया है, लेकिन इस बार लॉकडाउन के दौरान बहुत सी छूट भी मिल रही है। सबसे बड़ी बात है कि इस बार न केवल दुकानों को खोले जाने की मंजूरी दे दी गई है, बल्कि मेट्रो सेवा भी शुरू हो रही है और ऑफिस भी खुल रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली में सोमवार से कौन-कौन सी चीजें खुल रही हैं।

  • दिल्ली में सरकारी ऑफिस खुल रहे हैं। हालांकि अभी भी 50% कर्मचारी ही यहां काम करते रहेंगे। ग्रुप ए के अधिकारी यहां 100% काम करेंगे। इसके अलावा प्राइवेट ऑफिसेस में 50% कर्मचारी काम कर पाएंगे। जरूरी सेवाओं वाले कर्मचारियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।
  • दिल्ली में दुकानें ऑड-इवन आधार पर खुल रही हैं। इसके मुताबिक ऑड तारीख के दिन ऑड नंबर की दुकानें खुलेंगी, जबकि इवन तारीख के दिन इवन नंबर की दुकान खोली जाएंगी। इस तरह से हफ्ते में 3 दिन आधी दुकान, जबकि अगले 3 दिन आधी दुकानें खुलेंगी। सुबह 10 बजे से 8 बजे तक दुकानों को खोले जाने की इजाजत दी गई है।
  • दिल्ली में मेट्रो सेवा जो कि बीते 10 मई से ही बंद चल रही है, इसे भी शुरू करने की इजाजत दे दी गई है, लेकिन फिलहाल 50% कैपेसिटी के साथ ही दिल्ली मेट्रो चलेगी।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ई-कॉमर्स के माध्यम से होम डिलीवरी किए जाने को भी मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में संक्रमण के घटते मामलों के बाद यह निर्णय लिया गया है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर तैयारियां भी चल रही हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago