देश

प्याज के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर की किमतों में लगी आग, जानें गैस सिलेंडर की नई किमत

अमीर हो या गरीब आज देश में महंगाई की मार हर कोई झेल रहा है। पहले लोग प्याज की किमत से तो परेशान थे हीं। अब आपको रसोई गैस की किमत भी रुलाने वाली है। गैस सिलेंडर के दाम 1 दिसंबर से बढ चुके है। रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब करीब 13.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ चुका है। 1 दिसंबर 2019 से बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया गया है। इंडियन आयल कॉरपोरेशन की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैर सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 13.50 रुप‌ए का इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर खरीदने के लिए 681.50 रुपए के जगह 695 रुपए प्रति सिलेंडर देना होगा।

INEXT LEVEL

एलपीजी सिलेंडर का दाम सबसे ज्यादा कोलकाता शहर में बढ़ा है वहां सिलेंडर की कीमत अब से 725.50 रुपए हो गई है यानि कि वहां 17.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं चेन्नई की बात करें तो वहां 18 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि हुई है। वहां पर अब एक गैस सिलेंडर 714 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही क‌ई राज्यों में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृध्दि हुई है। वहीं मुम्बई में भी कीमतों की वृद्धि हुई है। मुम्बई में 14 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के साथ अब 665 रुपए प्रति सिलेंडर मिलेगा।

कॉमरसियल सिलेंडर में दाम का उतार चढ़ाव

वहीं कॉमरसियल सिलेंडर की बात करें तो इसमें भी महाराष्ट्र में 9 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में 7.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब 1211.50 रुपए प्रति सिलेंडर का दाम हो गया है। वहीं कोलकाता में 17.50 रुपए की बढ़त के साथ अब 1275.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। मुम्बई में 9 रुपए की इजाफे के साथ अब सिलेंडर 1160.50 रुपए हो चुका है। वहीं चेन्नई में 14 रुपए की बढ़ोतरी के साथ अब 1333 रुपए प्रति सिलेंडर हो गयी है। सूत्रों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने के साथ ही एलपीजी सिलेंडर का भी दाम मार्केट में बढ‌ गया है। बता दें कि सरकार गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी देती है। गैस सिलेंडर को रिफिल लेते समय बाजार मूल्यों पर भुगतान करना होता है, जिसके बाद सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है।
एक वर्ष में उपभोक्ता 12 सिलेंडर मार्केट से ले‌ सकते हैं। सिलेंडरों में दाम का उतार चढ़ाव लगा रहता है।

बता दें कि सरकार गरीबों की सुविधा के लिए उज्जवला योजना चला रही है, जिसका उद्देश्य गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त में एलपीजी सिलेंडर देना है। लेकिन गैस सिलेंडर की किमत में जिस तरह से सरकार बढ़ोतरी कर रही है उसे देख कर नहीं लग रहा है कि सरकार देश की जनता के साथ कोई रियायत करने के मूड में है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago