देश

हो जाएं सावधान, कोरोना की नकली वैक्सीन बेच रही यह वेबसाइट

Fake Websites Offering Covid Vaccine: कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया के लिए 2020 बहुत ही बुरी तरीके से बीता है। लोगों को अपने घरों में बंद रहना पड़ा था। अपनों की सुरक्षा के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा था। एक-दूसरे की हरसंभव मदद करने की भी लोगों ने कोशिश की। कोरोना की वजह से बहुत बदलाव आ गए, लेकिन धोखा और कालाबाजारी नहीं बदली।

इतनी है नकली वैक्सीन की कीमत

बाजार में अब नकली कोरोना वैक्सीन भी बिकने लगी है। इसकी कीमत 4 से 6 हजार रुपये है। ऑनलाइन इस वैक्सीन को बेचा जा रहा है। जिस वेबसाइट के जरिए इसे बेचा जा रहा है, असली सरकारी वेबसाइट की तरह यह हू-ब-हू नजर आती है। इसकी थीम को वेबसाइट बनाने वालों ने कॉपी कर लिया है।

अपॉइंटमेंट वाला कॉलम

यही नहीं, इस वेबसाइट पर वैक्सीन को खरीदने के लिए अपॉइंटमेंट लेने का कॉलम भी दे दिया गया है। वहीं, यदि असली वेबसाइट को देखें तो यहां इस तरह की कोई भी बात नहीं लिखी हुई है। कोरोना की वजह से लोगों के अंदर भय समा गया है। इसी का लाभ नकली वैक्सीन बनाने वाले उठा रहे हैं।

भारत सरकार ने भी चेताया

भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसे लेकर एक ट्वीट भी किया गया है और कोरोना की नकली वैक्सीन ऑनलाइन बेचे जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही लोगों को इससे बचने की सलाह भी दी गई है। किसने यह नकली कोरोना वैक्सीन बेचने वाली वेबसाइट(Fake Websites Offering Covid Vaccine) बनाई है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े

इन देशों में भी बिक रही नकली वैक्सीन

साइबर सेल से जुड़े विशेषज्ञ इसका पता करने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि केवल हमारे देश में ही नहीं, बल्कि स्विट्जरलैंड और चीन जैसे कई देशों में भी नकली वैक्सीन का कारोबार इस वक्त फल-फूल रहा है। ऐसे में केवल जागरूकता से ही नकली दवाइयों से बचा जा सकता है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago