देश

संकट में थी दोस्त की जान, इतने हजार किलोमीटर गाड़ी चला कर इन्होंने पहुंचाया ऑक्सीजन

Friend Drove From Bokaro To Noida With Oxygen Cylinder: यह बात जरूर है कि देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने त्राहिमाम मचा रखा है, मगर फिर भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। झारखंड के बोकारो के रहने वाले देवेंद्र ने बिल्कुल ऐसा ही करके दिखाया है, क्योंकि संकट की इस घड़ी में उन्होंने अपने दोस्त के लिए जो किया है, वह काबिलेतारीफ है।

ऑक्सीजन की थी जरूरत(Friend Drove From Bokaro To Noida With Oxygen Cylinder)

दरअसल हुआ यह कि पेशे से स्कूल टीचर देवेंद्र के दोस्त रंजन अग्रवाल नोएडा में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे थे। उनकी जान पर बन आई थी। ऐसे में 38 साल के देवेंद्र ने यह तय किया कि किसी भी तरीके से वे अपने दोस्त की मदद करेंगे। उन्होंने बोकारो में काफी दौड़भाग की। सभी उनसे यही कह रहे थे कि उन्हें खाली सिलेंडर ही फिर से मिल पाएगा। अंत में सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने पर उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर देने की सहमति तकनीशियन ने जताई। 10 हजार रुपये का सिलेंडर और 400 रुपये की आक्सीजन उन्हें बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र के झारखंड स्टील ऑक्सीजन प्लांट से मिली।

Image Source: Theprint.in

तय किया इतना लंबा सफर

नोएडा की दूरी करीब 1400 किलोमीटर की थी, लेकिन देवेंद्र ने इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं की। उन्होंने 24 घंटे तक गाड़ी चलाई और ऑक्सीजन सिलेंडर को अपने दोस्त तक पहुंचाया। देवेंद्र के मुताबिक एक बार बिहार पुलिस और एक बार उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोका भी, मगर मामला समझने के बाद उन्होंने उन्हें जाने दिया। देवेंद्र के मुताबिक उनके दोस्त अब ठीक हैं। अब बहुत ही जल्द अस्पताल से उन्हें छुट्टी भी मिल जाएगी

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago