देश

हरिद्वार कुंभ जाने की कर रहे हैं तैयारी? तो ध्यान में रखें इन बातों को

Haridwar Kumbh 2021 Guidelines: केंद्र सरकार के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(Standard Operating Procedure) जारी किया है। कोविड-19 की वजह से कुंभ मेले में बहुत तरह की सावधानियां बरतने की अपील की गई है। जो भी श्रद्धालु हरिद्वार कुंभ मेले में स्नान करने के लिए आने वाले हैं उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। यह शर्त अलग-अलग जगह से जुड़े हुए हैं, जैसे कि आश्रम ,धर्मशाला या अन्य सार्वजनिक जगह।

Image Source – Punjabkesari

श्रद्धालुओं का हरिद्वार कुंभ मेले में आने से पहले उनका कोविड-19 टेस्ट करवाना पड़ेगा जिसमें उनका रिपोर्ट नेगेटिव आना अनिवार्य है। 72 घंटे पहले की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट ही मानी जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरिद्वार कुंभ मेला 12 साल में एक बार लगता है। इस बार यह कुंभ मेला 27 फरवरी से लेकर 27 अप्रैल तक चलेगा। कोविड काल में कुंभ मेले का आयोजन करना एक चुनौती भरा हुआ काम है। अगर आप भी कुंभ मेला जाकर स्नान करने की तैयारी कर रहे हैं तो उत्तराखंड द्वारा जारी किए गए इन शर्तों को जरूर पढ़ ले। उत्तराखंड सरकार ने जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर(Standard Operating Procedure) जारी किया है वह भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इसका मतलब यह होता है कि भारत सरकार के निर्देशकों का पालन करना होगा और उत्तराखंड सरकार के भी।

जानिए कौन-कौन से हैं वह नियम(Haridwar Kumbh 2021 Guidelines)

Image Source – Amarujala
  • जो भी व्यक्ति कुंभ मेले में आने वाला है वह 72 घंटे पहले तक की नेगेटिव कोविड-19 पीसीआर रिपोर्ट लाएगा।
  • कुंभ मेले में आने वाले हर एक व्यक्ति को अपना रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल के द्वारा करवाना अनिवार्य होगा। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्होंने ही कुंभ मेले में एंट्री मिलेगी।
  • आश्रम, धर्मशाला में सिर्फ उन लोगों को एंट्री मिलेगी जिनके पास एंट्री पास होगा और उनके हथेली के ऊपर मार्क होगा।
  • कुंभ मेले में अगर कोई व्यक्ति किसी भी स्थान पर भजन गायन या भंडारा करना चाहता है तो उसकी अनुमति उसे कतई नहीं मिलेगी।
  • प्रत्येक श्रद्धालु को पवित्र स्नान के लिए ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट दिए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को वह जगह से जाना पड़ेगा ताकि दूसरा जत्था पवित्र स्नान कर सके।
  • कुंभ मेले में तैनात सभी कर्मी को PPE किट पहनना अनिवार्य है। उन्हें कोविड-19 से जुड़े सभी सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा।

यह भी पढ़े

  • सभी श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से निकलने के लिए रेलवे टिकट, पंजीकरण पत्र और कोविड-19 रिपोर्ट दिखाएंगे तभी उन्हें स्टेशन से निकलने की अनुमति मिलेगी।
  • यात्रियों को कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण पत्र दिखाने के बाद ही बस स्टैंड, स्टेशन या डिपो से किसी भी तरह की गाड़ी की सुविधा मिलेगी।
  • इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग और मास का नियम हर समय पालन करना होगा और 2 गज दूरी का नियम भी पालन करना होगा।


Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago