देश

कोरोना को लेकर जगी उम्मीद की नई किरण, भारत को मिल सकता है वैक्सीन!

Coronavirus Vaccine: वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे डरने की सबसे बड़ी वजह यह है कि, इसका अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाया है। इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरी दुनिया को इस वायरस से बचने के लिए साफ़ सफाई का ध्यान रखने और हर देश की सरकार को कुछ दिनों तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्देश दिया है। इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है, वो यह है कि संभव है कि आने वाले कुछ महीनों में भारत को कोरोना वायरस का वैक्सीन मिल जाए। अब ये कैसे संभव है इस बारे में हम आपको यहाँ बताने जा रहे हैं।

Coronavirus Vaccine – शुरू हुआ ट्रायल

PTI

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोरोना वायरस को ख़त्म करने वाले वैक्सीन का ट्रायल ब्रिटेन की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में शुरू हो चुका है। बता दें कि, अगर यह ट्रायल सफल हुआ तो आने वाले दिनों में जल्द ही कोरोना वायरस का वैक्सीन मार्केट में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मशहूर वैक्सीनोलॉजिस्ट एड्रियन हिल का कहना है कि, “हमें पूरी उम्मीद है कि, कोरोना वायरस को लेकर किया जाने वाला हमारा यह ट्रायल पूरी तरह से सफल होगा और सितंबर तक इस वैक्सीन को आम लोगों के लिए भी उपलब्ध करवाया जा सकेगा।” हिल ने कोरोना वायरस वैक्सीन के बारे में बात करते हुए एक मीडिया चैनल से कहा है कि, हमें पूरी उम्मीद है ट्रायल सफल होगा और इसके लिए हम जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। एक बार यह ट्रायल सफल हो गया तो उसके बाद केवल वैक्सीन की सप्लाई का काम ही बच्नेगा।

यह भी पढ़े भारत कोरोना को कंट्रोल करने में दूसरे स्थान पर, अमेरिका-जापान भी हुए पीछे

दिसंबर तक भारत को मिल सकता है यह वैक्सीन

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से इस समय दुनिया के तमाम देश संक्रमित हैं। भारत में भी कोरोना पीड़ितों की संख्या बीस हज़ार पार कर चुकी है। ऐसे में जल्द से जल्द इस वायरस का वैक्सीन मिलना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। एड्रियन हिल की माने तो कोरोना वायरस के जिस वैक्सीन का अभी ट्रायल चल रहा है उसमें पांच भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल हैं। आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के जिस वैक्सीन पर अभी काम किया जा रहा है, उसमें सफलता मिलने की काफी उम्मीद है।

हालांकि यह वैक्सीन एक बार में ही काम कर पायेगा और इसके लिए व्यक्ति का इम्मून सिस्टम काफी मजबूत होना चाहिए। कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र वाले व्यक्तियों पर इस वैक्सीन का असर ठीक से नहीं हो पायेगा। इसलिए यदि आपको इस वैक्सीन का लाभ लेना है तो आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी होगी। जहाँ तक भारतीय बाज़ार में इस वैक्सीन के आने की बात है तो, ऐसे क़यास लगाए जा रहे हैं कि, दिसंबर तक भारत में ये वैक्सीन आ सकती है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago