देश

इस डिवाइस से आसानी से पढ़ सकेंगे नेत्रहीन बच्चे, इंदौर में शुरू हुआ अनोखा स्मार्ट क्लासरूम

Indore Smart Class For Visually Impaired Students: स्मार्ट क्लासरूम का लाभ अब मध्य प्रदेश में विजुअली इंपेयर्ड स्टूडेंट्स भी ले पाएंगे। जी हां, नेत्रहीन बच्चों के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में एक स्मार्ट क्लासरूम शुरू किया गया है, जो कि अपने आप में इस तरह की पहली पहल भी है।

इस स्कूल में शुरू हुआ स्मार्ट क्लासरूम

Image Source – Thinkerbelllabs

इंदौर के परदेसीपुरा में स्थित एक सरकारी स्कूल में सांसद शंकर लालवानी द्वारा एनी स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया है। एनी को दुनिया की ऐसी पहली ब्रेल लिटरेसी डिवाइस(Braille Literacy Device) होने का गौरव हासिल है, जिसकी मदद से नेत्रहीन छात्र न केवल पढ़ाई-लिखाई कर सकते हैं, बल्कि ब्रेल लिपि में आराम से टाइप भी कर सकते हैं।

सेल्फ लर्निंग डिवाइस

Image Source – Thinkerbelllabs

इस लाजवाब डिवाइस के आ जाने से अब विजुअली इंपेयर्ड बच्चों के लिए भी पढ़ाई-लिखाई(Smart Class For Visually Impaired Students) पहले से आसान हो जाएगी। एनी की खासियत यह है कि इसे सेल्फ लर्निंग डिवाइस(Self Learning Device) के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि नेत्रहीन छात्र बिना किसी की मदद लिए खुद से इसका प्रयोग करके लाभ ले सकते हैं।

भाषाओं के साथ अंकों का भी ज्ञान

इस डिवाइस का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स संख्या के बारे में अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि अन्य भाषाओं के शब्द भी स्टूडेंट्स इसके जरिए सीख सकते हैं। एनी डिवाइस अंग्रेजी के साथ हिंदी, मराठी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध है। अब तक अपने देश में आठ नेत्रहीन विद्यालय ऐसे हैं, जहां एनी डिवाइस को इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े

इन भाषाओं में भी होगा उपलब्ध

मलयालम और तमिल भाषाओं में भी जल्द ही यह डिवाइस उपलब्ध होने जा रही है। बेंगलुरु के एक स्टार्टअप ने इस बेहतरीन डिवाइस को तैयार किया है। इसकी मदद से विजुअली इंपेयर्ड छात्र भी अब सामान्य छात्रों की तरह ही शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago