देश

2021 में आई है यह अच्छी खबर, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुई खालसा एड संस्था।

खालसा एड संस्था जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जानी जाती है। यह एक ऐसी संस्था है जो कि दुनिया के किसी भी कोने में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कभी पीछे नहीं हटती है। ब्रिटेन की इस संस्था के चर्चे पूरी दुनिया में है। खालसा एड(Khalsa Aid) अपने मानवता के कार्य के लिए बहुत ही प्रचलित है। इस संस्था को कनाडा के 2 सांसदों ने नोबेल शांति पुरस्कार(Nobel Peace Prize) के लिए नॉमिनेट किया है।

जानिए खालसा एड(Khalsa Aid) संस्था के बारे में

Image Source – Twitter@Khalsa_Aid

खालसा एड(Khalsa Aid) संस्था किसी भी समस्या से जूझ रहे लोगों की मदद हमेशा करती है, चाहे वह समस्या प्राकृतिक आपदा हो या फिर कोई शारीरिक परेशानी। इसके स्वयं सेवक लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा आगे खड़े रहते है। इस संस्था के अच्छे कार्य को देखकर कनाडा के दो सांसद टीम उप्पल और परबमीत सिंह ने खालसा एड को नोबेल शांति पुरस्कार 2021(Nobel Peace Prize 2021) के लिए नॉमिनेट किया है।

टीम उप्पल(Tim Uppal) ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी सूचना दुनिया को दी। खालसा एड की शुरुआत 1999 में भारतीय मूल के रविंदर सिंह के द्वारा की गई थी, तभी से यह संस्था अच्छे कार्य में लोगों की मदद करती है और उन्हें मुसीबत से बाहर निकालती है। खालसा एड संस्था ब्रिटेन के अलावा भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी अपना काम करती है।

इस बारे में जब खालसा एड(Khalsa Aid) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह नोबेल पुरस्कार(Nobel Peace Prize) के लिए नामांकित होने के कारण वह बहुत खुश हैं और बहुत विनम्र महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खालसा एड को लेकर भारत में काफी विवाद भी हुआ है। यह भी कहा जाता है कि खालसा एड के रिश्ते खालिस्तानी आतंकवादियों के साथ भी हैं।

यह भी पढ़े

हाल ही में चल रहे किसान आंदोलन(Farmers Protest) को भी इस संस्थान ने काफी सपोर्ट किया है। खालसा एड(Khalsa Aid) ने किसानों को खाने-पीने की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई है साथ ही साथ दिल्ली के टिकरी बॉर्डर(Tikri Border) में इन्होंने किसान मॉल की भी स्थापना की है।

Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

1 day ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

4 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

4 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago