देश

आजादी के बाद का सबसे बड़ा और शांतिपूर्ण आंदोलन खत्म, इस दिन से घर लौटेंगे किसान

Kisan Andolan Kab Hua Tha Khatm: करीब एक साल के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों की बाकी मांगों पर भी सरकार की तरफ से पुख्ता भरोसा मिलने के बाद आंदोलन वापसी का ऐलान किया गया है।

कैसे बनी सहमति

केंद्र सरकार ने किसानों को एमसपी पर कमिटी बनाने और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए केस को वापस लेने को लेकर लिखित आश्वासन दिया है जिसके बाद किसान आंदोलन खत्म करने को राजी हो गए। आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए भी यूपी और हरियाणा की सरकारों ने सहमति दे दी है। इसके बाद गुरुवार को सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक कर इस बात का निर्णय लिया कि अब किसान आंदोलन खत्म किया जाएगा।

Image Source: Aaj Tak

घर लौटेंगे किसान(Kisan Andolan Kab Hua Tha Khatm)

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि किसान 11 दिसंबर 2021 को विजय जुलूस के साथ अपने-अपने घरों को लौटना शुरू करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शुरू होने से पहले ही आंदोलन स्थलों से किसानों ने अपने टेंट हटाने शुरू कर दिए थे। 13 दिसंबर 2021 को किसान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे, और 15 दिसंबर 2021 तक अपने घरों को लौट जाएंगे।

हालांकि, आज संयुक्त किसान मोर्चा ने इस जीत का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन से गमगीन है, लिहाजा किसान जश्न नहीं मनाएंगे।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

18 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

6 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago