देश

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा, ये होंगे अगले गृह मंत्री

Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh Resigns: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाए जाने के बाद से ही विपक्ष द्वारा नैतिक आधार पर देशमुख से इस्तीफे की मांग की जा रही थी। आखिरकार अनिल देशमुख ने उसके आगे झुकते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसके बाद दिलीप पाटिल के महाराष्ट्र के अगले गृहमंत्री बनने की खबरें भी सामने आने लगी हैं।

अनिल देशमुख ने ट्वीट की इस्तीफे की चिट्ठी(Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh Resigns)

अनिल देशमुख ने खुद इस्तीफे की चिट्ठी को ट्वीट किया है। दोपहर 2:51 बजे उनका यह ट्वीट सामने आया है। गौरतलब है कि बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा आज यानी कि सोमवार को अनिल देशमुख के विरुद्ध सीबीआई जांच की भी मंजूरी दे दी गई है। हाईकोर्ट के इस फैसले के कुछ ही घंटों के बाद अनिल देशमुख ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़े

शरद पवार ने किया था बचाव

एनसीपी (NCP)प्रमुख शरद पवार(Sharad Pawar) ने शुरुआत में परमवीर सिंह के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अनिल देशमुख का बचाव भी किया था और कहा था कि उनके इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है।

परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लगाये थे आरोप

Image source: Thelallantop.com

बता दें कि अनिल देशमुख(Anil Deshmukh) को लेकर परमबीर सिंह(Parambir Singh) ने अपनी एक चिट्ठी में यह दावा किया था कि सचिन वाजे से अपने आवास पर वे मुलाकात करते थे। साथ ही हर महीने मुंबई से 100 करोड़ रुपए की वसूली करने का भी वे दबाव बनाते थे।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी अनिल देशमुख(Anil Deshmukh) के इस्तीफे को लेकर कहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद अपने पद पर बने रहने के अनिल देशमुख बिल्कुल भी इच्छुक नहीं थे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago