India TV News
Maharashtra Police Coronavirus Positive: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ितों की संख्या महाराष्ट्र में ही है। वहां के काफी डॉक्टर्स तो इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ ही चुके हैं अब इसकी चपेट में पुलिस कर्मी भी आ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में ही 200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कुल आकड़ों की बात करें तो ये हज़ार पार है। आइये आपको विस्तार से बताते हैं इस खबर के बारे में।
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोग पीड़ित हैं। लॉकडाउन के वाबजूद भी वहां संक्रमित लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। अब तेजी से ये संक्रमण वहां के पुलिस कर्मियों में भी फ़ैल रहा है। गौरतलब है कि, चौबीस घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों को अब ये वायरस अपना शिकार बना रही है। बीते चौबीस घंटों में कुल 221 पुलिस कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब तक कुल आकड़ों की बात करें तो महाराष्ट्र में एक हज़ार से भी ज्यादा पुलिस कर्मी इस समय कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। पुलिस कर्मियों में कोरोना का फैलाव बेहद चिंताजनक है। जानकारी हो कि, इस वायरस की वजह से अब तक सात पुलिस कर्मी अपनी जान भी गंवा चुके हैं। मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशन और रिज़र्व फ़ोर्स कर्मियों में ये वायरस फ़ैल चुका है। पूरे महाराष्ट्र की बात छोड़ दें तो अकेले मुंबई में अब तक चार से ज्यादा पुलिस कर्मी इस वायरस की चपेट में हैं। जिन सात पुलिस कर्मियों की जान इस वायरस ने ली हैं उनमें से चार मुंबई पुलिस के थे।
आपकी जानकारी के लिए बता कि, मुंबई में 22 हज़ार से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के केस महाराष्ट्र में ही है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के मद्देनजर ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किये गए थे लेकिन अब ये जानलेवा वायरस उन्हें भी अपना शिकार बना रही है। महाराष्ट्र का दिल माना जाने वाले मुंबई में केवल इस वायरस से दस हज़ार से भी ज्यादा लोग पीड़ित हैं और पांच सौ लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। संपूर्ण भारत की बात करें तो इस समय कोरोना के 67 हज़ार से भी ज्यादा मामले हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…