देश

मोदी सरकार और भाजपा पर मनमोहन सिंह के गंभीर आरोप, वीडियो संदेश में कही यह बात

Manmohan Singh Targets PM Modi On Fuel Price Hike:  पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों एवं बेरोजगारी के मुद्दे पर अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) ने भी मोदी सरकार(Modi Government) पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं, धर्म और भाषा के नाम पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश को बांटने का भी आरोप लगा दिया है।

मनमोहन सिंह का वीडियो संदेश

मनमोहन सिंह(Manmohan Singh), जो कि लगभग तीन दशक तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, एक वीडियो संदेश में उन्होंने असम को अपना दूसरा घर बताया है और लोगों से विधानसभा चुनाव में समझदारी से मतदान करने की अपील की है।

मनमोहन सिंह ने नहीं लिया किसी का नाम

मनमोहन सिंह ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने अपने संदेश में अर्थव्यवस्था के नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू होने से कमजोर होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के साथ रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम आदमी बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से पहले से ही परेशान लोगों की मुसीबतें इसने बढ़ा दी हैं।

बेरोजगारी पर भी उठाए सवाल

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि रोजगार के लिए युवा मारे-मारे फिर रहे हैं। ऐसे में जनता को एक ऐसी सरकार के लिए वोट करना चाहिए, जो लोकतंत्र और संविधान के सिद्धांतों को कायम रखते हुए आगे बढ़े। साथ ही सभी नागरिकों की परवाह करते हुए समावेशी विकास करना वह सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़े

मनमोहन सिंह ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर असम में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू नहीं किया जाएगा।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

6 days ago