देश

समाजवादी युग के महान नेता का हुआ निधन, राजनीति के बड़े स्तंभ रहे मुलायम सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा

Mulayam Singh Yadav Passes Away: सपा संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने आज अंतिम सांस ली। ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था और आज उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। मुलायम सिंह 82 साल की उम्र में दुनिया अलविदा कह गए। ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं पर इन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। इससे पहले देश मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल में शिरकत की थी और आज इनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मुलायम सिंह के हाल-चाल की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा संरक्षक अखिलेश यादव से मुलायम सिंह के तबीयत के बारे में हालचाल की जानकारी ली। इसके अलावा राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निधन से पहले मुलायम सिंह के बारे में जानकारी ली और कहा किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वह आपके लिए तत्पर है।

मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके

मुलायम सिंह को महान नेताओं में गिना जाता था। राज्य स्तर से लेकर देश स्तर तक मुलायम सिंह को एक अच्छा नेता माना जाता था। मुलायम सिंह ने केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके जीवन में उन्हें बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और सात बार सांसद भी चुने जा चुके हैं।

मुलायम सिंह ने दो शादियां की थी पहली पत्री मालती देवी की मृत्यु के बाद उन्होंने साधना से शादी की थी हालांकि साधना का भी निधन हो गया था। अखिलेश यादव पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र हैं और साधना से इन्हें प्रतीक नाम के बेटे का जन्म हुआ था।

Facebook Comments
Shivangi Jain

Share
Published by
Shivangi Jain

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

6 days ago