Image Source: IndianExpress
Mulayam Singh Yadav Passes Away: सपा संरक्षक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने आज अंतिम सांस ली। ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था और आज उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह गए। मुलायम सिंह 82 साल की उम्र में दुनिया अलविदा कह गए। ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं पर इन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। इससे पहले देश मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह का हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल में शिरकत की थी और आज इनका निधन हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा संरक्षक अखिलेश यादव से मुलायम सिंह के तबीयत के बारे में हालचाल की जानकारी ली। इसके अलावा राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निधन से पहले मुलायम सिंह के बारे में जानकारी ली और कहा किसी भी प्रकार की समस्या के लिए वह आपके लिए तत्पर है।
मुलायम सिंह को महान नेताओं में गिना जाता था। राज्य स्तर से लेकर देश स्तर तक मुलायम सिंह को एक अच्छा नेता माना जाता था। मुलायम सिंह ने केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनके जीवन में उन्हें बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और सात बार सांसद भी चुने जा चुके हैं।
मुलायम सिंह ने दो शादियां की थी पहली पत्री मालती देवी की मृत्यु के बाद उन्होंने साधना से शादी की थी हालांकि साधना का भी निधन हो गया था। अखिलेश यादव पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र हैं और साधना से इन्हें प्रतीक नाम के बेटे का जन्म हुआ था।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…