Image Source - Randomarchive
Mumbai Police Shared Awareness Through Pineapple On Pizza: मुंबई पुलिस सोशल मीडिया में भी बहुत ही सक्रिय रहती है। मुंबई पुलिस का इंस्टाग्राम पेज भी बना हुआ है, जहां वह कई तरह के फोटोज और वीडियोज डाल कर लोगों को जागरूक बनाती रहती है। लोगों को जागरुक करने का मुंबई पुलिस का तरीका भी हमेशा हटकर होता है। यही वजह है कि लोग मुंबई पुलिस द्वारा पोस्ट किए जाने वाले फोटोज और वीडियोज को हमेशा ही बहुत पसंद करते हैं।
महामारी से बचने के लिए तरह-तरह के दिशानिर्देश मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए साझा किए थे। यही नहीं, साइबर अपराध को लेकर भी मुंबई पुलिस हमेशा लोगों को सावधान करती रहती है। मुंबई पुलिस द्वारा किये जाने वाले पोस्ट इतने रचनात्मक होते हैं कि ये लोगों पर असर भी डालते हैं।
कई बार तो मुंबई पुलिस के पोस्ट लोगों को हैरानी में भी डाल देते हैं। इस बार मास्क को लेकर भी मुंबई पुलिस ने एक बड़ा ही मजेदार पोस्ट शेयर किया है।
अपने इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने उन चीजों की जोड़ियां बनाई है, जो अक्सर लोग पसंद नहीं करते। मुंबई पुलिस ने बिरयानी और इलायची, पिज्जा और अनानास(Pineapple On Pizza), एवोकैडो और चॉकलेट इस तरह की जोड़ी बनाई है। साथ में एक जोड़ी मुंबई पुलिस ने मास्क की भी बनाई है। मुंबई पुलिस ने अपने इस फोटो में मास्क की जोड़ी ठुड्डी के साथ बनाई है और इसे बिल्कुल ही असुरक्षित जोड़ी भी इसके कैप्शन में करार दिया है।
देखते-ही-देखते मुंबई पुलिस द्वारा डाला गया यह पोस्ट तेजी से वायरल भी हो गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यही नहीं, 5 हजार से भी अधिक लाइक्स इस पोस्ट को मिल चुके हैं।
यह भी पढ़े
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बहुत से लोग यहां दूसरों को मास्क पहनने की सलाह देते हुए दिख रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने यह लिखा है कि आखिर मुंबई पुलिस की पोस्ट को लोग पसंद कैसे करते हैं।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…