देश

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, नोएडा में इस दिन तक लगा नाइट कर्फ्यू

Night Curfew Imposed In Noida Ghaziabad: कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या देश में तेजी से बढ़ती जा रही है और रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अलग-अलग जिलों के प्रशासन की तरफ से बचाव के लिए अलग-अलग तरह के कदम उठाए जाने लगे हैं। इसी क्रम में नोएडा में 17 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जिलाधिकारी का आदेश(Night Curfew Imposed In Noida Ghaziabad

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी करके यह बताया गया है कि 17 अप्रैल तक जिले में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बाहर निकलने पर रोक रहेगी।(Night Curfew Imposed In Noida, Ghaziabad Till April 17) हालांकि जरूरी सेवाओं को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

नहीं लगेंगी कक्षाएं

इतना ही नहीं, जितने भी सरकारी या फिर निजी शिक्षण संस्थान हैं, इन सभी में 17 अप्रैल तक कक्षाएं नहीं लगेंगी। हालांकि, जो परीक्षाएं और प्रैक्टिकल पहले से तय हैं, उन्हें इस आदेश की परिधि से बाहर रखा गया है।

पुलिस चलाएगी अभियान

कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क और जरूरी सावधानियों की महत्ता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक जगहों एवं अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर अभियान भी चलाए जाएंगे।

  • यह भी पढ़े

यहां भी नाइट कर्फ्यू

बता दें कि उत्तर प्रदेश में केवल नोएडा ही नहीं, बल्कि गाजियाबाद प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी जिला प्रशासन की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। वाराणसी में रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago