देश

निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारी शुरू, खौफ से आरोपियों की नींद उड़ी, खाना-पीना भी छोड़ा

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों की दया याचिका पर फिलहाल राष्ट्रपति का अभी तक कोई फैसला तो नहीं आया है। लेकिन पिछले दिनों बलात्कार के खिलाफ देश में जो उबाल आए। उसके कारण तिहाड़ प्रशासन का रुख जरा बदला-बदला सा नजर आया है और ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोषियों को जल्द ही सूली पर लटकाया जा सकता है। इस बात की भनक तिहाड़ जेल में बंद (चारों दोषियों, अक्षय, मुकेश, विनय और पवन) को भी लग गई है। यही कारण है कि घबराहट के मारे अब उनका खाना पीना तक छूट गया है।

उड़ चुकी हैं नींद, काटते रहते हैं चक्कर

dailyhyunt

निर्भया गैंग रेप के तीन दोषी पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद थे। चौथे दोषी पवन को पिछले दिनों तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इन्हें जेल नंबर 2 के वार्ड नंबर-3 के सेल में रखा गया है। हालांकि पवन को जेल नंबर चार में शिफ्ट किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की नींद उड़ चुकी है। यह देर रात तक अपने-अपने सेल में चक्कर काटते रहते हैं। यह इस हद तक घबराए हुए हैं कि अपना खाना भी सही तरीके से नहीं खा पा रहे हैं। यह डॉक्टर की निगरानी में है और समय-समय पर इनकी जांच की जा रही है। इन्हें तरल पदार्थ और ठोस भोजन इस तरह से दिया जा रहा है ताकि उनका रक्तचाप सही तरह से बने रहे।

राष्ट्रपति की ओर से नहीं आया है कोई फैसला

चारों दोषियों को फांसी देने वाली दया याचिका पर अभी तक राष्ट्रपति की तरफ से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। लेकिन जेल में फांसी देने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। तिहाड़ जेल में फांसी की कोठी को साफ किया जा रहा है। फांसी देने के लिए अन्य तरह की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। खबर है कि 16 या 29 दिसंबर को दोषियों को फांसी पर लटकाया जा सकता है।

बक्सर से मंगाई गई रस्सी

dailyhyunt

तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा नहीं है कि फांसी देने के लिए हमारे पास रस्सी नहीं है। लेकिन कुछ रस्सियां बक्सर से मंगाई गई है। वहां से फांसी देने वाली 11 रस्सियां मंगाए जाने की बात हुई है।फिलहाल तिहाड़ प्रशासन के पास फांसी देने वाली पांच रस्सियां पहले से ही मौजूद है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago