देश

पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर से गुज़रने वाले सभी भारतीय तीर्थयात्रियों से वसूल रहा 20 डॉलर: भारत

Pakistan continues to levy $20 on pilgrims using Kartarpur Corridor: अबतक भारत के लगभग 130,000 तीर्थयात्रियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए 2019 में खोले गए करतारपुर कॉरिडोर(Kartarpur Corridor) का इस्तेमाल किया है। आपको बता दे कि गुरुद्वारा दरबार साहिब सिख समुदाय का बड़ा तीर्थ स्थल हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा को बताया कि भारत ने पाकिस्तान से करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग करने वाले तीर्थयात्रियों पर 20 डॉलर शुल्क लगाने से मना किया हैं, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान आज भी उनसे शुल्क ले रहा हैं। ये बात विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को कहा।

अपनी बात से मुकरा पाकिस्तान

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, मुरलीधरन ने कहा कि लगभग 130,000 तीर्थयात्रियों ने 2019 में इसके खुलने के बाद गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर का उपयोग किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश इस बात पर उस समय राज़ी हो गए थे की पंजाब प्रांत में बने गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों को वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति होगी। तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर जाने की सुविधा के लिए भारत और पाकिस्तान की सरकारों के बीच समझौते पर 24 अक्टूबर, 2019 को हस्ताक्षर किए गए थे। यह भारतीय नागरिकों और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए किया गया था। लेकिन बाद में पाकिस्तान अपने वादे से मुकर गया और तीर्थयात्रियों से बीस डॉलर प्रति व्यक्ति वसूलने लगा। यह वह पावन स्थान हैं जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के आखिरी साल बिताए थे। आपको बता दे कि करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास 9 नवंबर 2019 को किया गया था।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago