देश

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा ‘जय हिंद’ तो भड़क गई पाकिस्तानी महिला और कहा…

Priyanka Chopra Latest News Twitter:बॉलीवुड स्टार्स को एक तरफ लोकप्रियता और अपने फैंस का प्यार तो मिलता ही है। लेकिन दूसरी तरफ उन्हें छोटी-छोटी बातों पर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ, जब उनकी एक पाकिस्तानी फैन ने ही उन पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए। एक सेमिनार में प्रियंका चोपड़ा के एक ट्वीट को लेकर उनकी पाकिस्तानी प्रशंसक ने उनके ऊपर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें शांति के खिलाफ बता दिया।
प्रियंका चोपड़ा अब केवल बॉलीवुड की ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी स्टार हैं। अपनी मेहनत के दम पर प्रियंका ने इंटरनेशनल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। आज उनके फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मौजूद हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी प्रियंका को चाहने वालों की कमी नहीं है। लेकिन पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा की एक पाकिस्तानी फैन ने ही उनके ट्वीट को लेकर उनसे नाराजगी जताई है। इससे पहले कि हम आपको पूरा मामला बताएं यह साफ कर दें कि प्रियंका चोपड़ा के जिस ट्वीट पर उनकी प्रशंसक उनसे नाराज है। वह ट्वीट प्रियंका ने मार्च में किया था। जिसे लेकर एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी महिला ने उनसे सवाल किए और प्रियंका पर चिल्लाते हुए भी नजर आई। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने फेब्रुअरी में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था ‘जय हिंद’, प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट से उनकी पाकिस्तानी प्रशंसक नाराज हो गई और कार्यक्रम के दौरान उनसे कहा कि,

”आप शांति कायम रखने के लिए यूनाइटेड नेशन्स की गुडविल अंबेसडर हैं. आप पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़काने का काम कर रही हैं। आपको किसी भी तरह से इसमें नहीं होना चाहिए..एक पाकिस्तानी के तौर पर मुझ जैसे कई लोग आपको पसंद करते हैं और उन्होंने आपके बिजनेस में सपोर्ट भी किया है।’’ जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है व ब्यूटीकॉल लॉस एंजेलिस का है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा आम लोगों से रूबरू हो रही थी। तभी पाकिस्तानी महिला ने उनसे यह सवाल पूछा, इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि पाकिस्तानी महिला के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने भड़कने के बजाय बेहद ही शांतिपूर्वक जवाब दिया प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मेरे बहुत से दोस्त पाकिस्तान से हैं लेकिन मैं भारत से हूं। युद्ध को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हो जाती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं, इसलिए माफी चाहती हूं कि अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है और जो मुझसे प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि हम सभी के पास एक मिडिल ग्राउंड है जिस पर हम सभी को चलना है। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं जिस तरफ अभी आप मुझकर चिला रही हैं…लड़की चिल्लाओ मत हम सभी यहां प्यार के लिए ही साथ हैं।”

अपना आपा ना खोकर जिस तरह से शांतिपूर्वक प्रियंका ने पाकिस्तानी महिला को जवाब दिया। इससे हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। इस वीडियो को सोशल प्लैटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। साथ ही पाकिस्तानी महिला की आलोचना भी की जा रही है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary
Tags: news

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago