Priyanka Gandhi appointed Congress General Secretary प्रियंका गाँधी ने आखिरकार राजनीति में आने का फैसला कर लिया है। साल 2019 के आम चुनाव भी अब नजदीक हैं। ऐसे में विपक्ष एकजुट होने की कोशिश कर रहा है। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान दी गई है।
प्रियंका गाँधी के अचानक से सक्रिय राजनीति में कदम रखने पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलने का प्रयास किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी फ्रंट फुट पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा हमें सहयोग करने को तैयार हैं। मैं अखिलेश यादव का काफी सम्मान करता हूं।
प्रियंका गांधी की तुलना अक्सर उनकी दादी और देश की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की जाती है। प्रियंका का चेहरा-मोहरा, बात करने का तरीका, साड़ियां पहनने का सलीका और हेयर स्टाइल तक बहुत कुछ उनकी दादी से मिलता-जुलता है। प्रियंका गांधी कई मौकों पर इंदिरा गांधी की साड़ियों में भी सार्वजनिक मंचों पर आ चुकी हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…